Monday, October 05, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

हरियाणा

एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व

05 अक्टूबर, 2026 07:47 PM

चंडीगढ़ : एशियन गेम्स 2026 में तीरंदाजी की महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली हरियाणा की बेटी एवं जींद जिले के रिटोली गांव निवासी कीर्ति शर्मा का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सम्मान समारोह में पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इस अवसर पर मोहन लाल बड़ौली ने कीर्ति शर्मा को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा बधाई पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कीर्ति शर्मा के आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और देशभक्ति के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए बड़ौली ने कहा कि कीर्ति शर्मा की उपलब्धि पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कीर्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां केवल पदक तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि वे युवा पीढ़ी को मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती हैं। कीर्ति शर्मा की यह उपलब्धि विशेष रूप से बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

बड़ौली ने कीर्ति शर्मा को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गांव, जींद जिले और पूरे हरियाणा को गर्व है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, खेल प्रेमी एवं कीर्ति शर्मा के परिजन उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम

एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम

सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा

सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा

सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा

सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा

गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई

गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई

Cabinet Meeting: 10 अक्टूबर को होगी Haryana कैबिनेट की बड़ी बैठक, CM सैनी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगा सकते हैं मुहर

Cabinet Meeting: 10 अक्टूबर को होगी Haryana कैबिनेट की बड़ी बैठक, CM सैनी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगा सकते हैं मुहर

एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कामयाबी; 56 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत 2 आरोपी पकड़े, हिसार में करनी थी सप्लाई

एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कामयाबी; 56 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत 2 आरोपी पकड़े, हिसार में करनी थी सप्लाई

48 विधायकों की मौजूदगी में PM मोदी ने अनिल विज को दिया विशेष सम्मान, मोदी बोले- अनिल विज ‘बहुत पुराने’ और ‘बहुत अच्छे साथी’

48 विधायकों की मौजूदगी में PM मोदी ने अनिल विज को दिया विशेष सम्मान, मोदी बोले- अनिल विज ‘बहुत पुराने’ और ‘बहुत अच्छे साथी’

सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग और निवेश को लेकर रखी हरियाणा की प्राथमिकताएं

सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग और निवेश को लेकर रखी हरियाणा की प्राथमिकताएं

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह