Tuesday, May 05, 2026
BREAKING
पिछले 10 वर्षों में भारत का रक्षा उत्पादन 174 प्रतिशत बढ़कर हुआ 1.54 लाख करोड़ रुपए: डॉ. जितेंद्र सिंह अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अराघची जा रहे चीन, इस महीने जिनपिंग से मिलेंगे ट्रंप बीईएल को मिली 1,476 करोड़ रुपए की बड़ी डील, भारतीय सेना के लिए बनाएगी 5 मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम आईसीसी की विमेंस टी20 टीम रैंकिंग जारी, शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त मजबूत केंद्र की कर्नाटक और महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी सौगात, एमएसपी पर सूरजमुखी और चने की खरीद को मंजूरी; 4,886 करोड़ रुपए होंगे खर्च वित्त वर्ष 2026 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने दर्ज की 15.9 प्रतिशत की मजबूत क्रेडिट ग्रोथ: सरकार आईसीसी की ताजा मेंस टी20 रैंकिंग जारी, मजबूती के साथ 'नंबर-1' पायदान पर भारत जनता की शिकायतों के त्वरित और नागरिक-केंद्रित समाधान पर ध्यान केंद्रित: पंजाब डीजीपी राष्ट्रपति से मिले सीएम भगवंत मान, 'आप' विधायकों ने कहा -लोकतंत्र बचाने के लिए न्याय की उम्मीद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को दी जन्मदिन की बधाई, बताया 'विकास की नींव रखने वाला प्रेरणास्रोत

पंजाब

राष्ट्रपति से मिले सीएम भगवंत मान, 'आप' विधायकों ने कहा -लोकतंत्र बचाने के लिए न्याय की उम्मीद

05 मई, 2026 07:18 PM

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में दलबदल के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से हस्तक्षेप की मांग तेज कर दी है। इसी क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कई विधायक और मंत्री भी दिल्ली पहुंचे, हालांकि राष्ट्रपति से मिलने की अनुमति केवल मुख्यमंत्री को ही दी गई। मुलाकात से पहले पंजाब के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रपति के समक्ष एक गंभीर मुद्दा उठाने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन राज्यसभा सदस्यों को पार्टी ने चुना था, वे बाद में पार्टी छोड़कर अन्य दलों में शामिल हो गए, जो जनता के विश्वास के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी। पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह ने भी इसी मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यदि राष्ट्रपति दलबदल करने वाले नेताओं से मिल सकती हैं, तो उन्हें 'आप' के प्रतिनिधियों से भी मिलना चाहिए। उनके अनुसार, यह मामला केवल राजनीतिक नहीं बल्कि नैतिकता और जनादेश के सम्मान से जुड़ा हुआ है।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आप के सभी विधायक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने आए हैं। पार्टी के पास पंजाब विधानसभा में 95 विधायकों का समर्थन है और उसी जनादेश के आधार पर वे राष्ट्रपति के सामने अपनी चिंताएं रख रहे हैं।

हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन राज्यों में अप्रत्यक्ष रूप से सत्ता में आने की कोशिश करती है, जहां जनता ने उसे नकार दिया है। इसीलिए वे परेशान हो गए हैं और उन्हें यह बात पता भी चल गई है, वो दिन दूर नहीं जब उनको पंजाब की सड़कों पर भी लोगों का विरोध देखने को मिल सकता है।

मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि सभी विधायकों के लिए समय मांगा गया था, लेकिन राष्ट्रपति भवन से केवल मुख्यमंत्री को मिलने की अनुमति दी गई। उन्होंने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की सोच के साथ खड़े हैं और पंजाब के तीन करोड़ लोगों की भावनाओं को व्यक्त करने दिल्ली आए हैं।

इसी तरह मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि भले ही सभी को मिलने की अनुमति नहीं मिली, लेकिन पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने दोहराया कि सभी विधायक और मंत्री सरकार और मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जनता की शिकायतों के त्वरित और नागरिक-केंद्रित समाधान पर ध्यान केंद्रित: पंजाब डीजीपी

जनता की शिकायतों के त्वरित और नागरिक-केंद्रित समाधान पर ध्यान केंद्रित: पंजाब डीजीपी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘पंजाब के गद्दार’ राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘पंजाब के गद्दार’ राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग की

 डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने गांव साधोवाल में 43.22 लाख रुपये की लागत से बने मुख्यमंत्री खेल मैदान को किया लोक अर्पित

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने गांव साधोवाल में 43.22 लाख रुपये की लागत से बने मुख्यमंत्री खेल मैदान को किया लोक अर्पित

 बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने तूफान से हुए नुकसान के बाद बहाली प्रयासों की समीक्षा के लिए उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की; पीएसपीसीएल के शानदार प्रयासों की सराहना की

बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने तूफान से हुए नुकसान के बाद बहाली प्रयासों की समीक्षा के लिए उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की; पीएसपीसीएल के शानदार प्रयासों की सराहना की

पंजाब पुलिस ने कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने तोड़ा अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने तोड़ा अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब BJP प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

पंजाब BJP प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत:बलतेज पन्नू

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत:बलतेज पन्नू

भगवंत मान सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में राजस्व में भारी बढ़ोतरी दर्ज, वैट और पी.एस.डी.टी. प्राप्ति में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में राजस्व में भारी बढ़ोतरी दर्ज, वैट और पी.एस.डी.टी. प्राप्ति में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी: हरपाल सिंह चीमा

मोहाली से सीएम भगवंत मान का पंजाब के युवाओं को संदेश, खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी

मोहाली से सीएम भगवंत मान का पंजाब के युवाओं को संदेश, खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी