Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
तानिया सचदेव: चेस की 'ग्लैमर गर्ल', 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है? डिजिटल भुगतान में तेज उछाल के बावजूद भारत में चलन में नकदी बढ़ी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर नारियल उत्पादन में भारत सबसे आगे, वैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी 31 प्रतिशत से अधिक ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा' कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

राष्ट्रीय

राम नगरी में सांस्कृतिक उत्सव, राष्ट्रपति के दौरे पर दिखेगी विरासत की झलक

17 मार्च, 2026 11:24 AM

राम नगरी अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 19 मार्च के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन, संस्कृति विभाग और विभिन्न संस्थाएं मिलकर शहर को भव्य और सांस्कृतिक स्वरूप देने में जुटी हैं, ताकि राष्ट्रपति का पारंपरिक और गरिमामय स्वागत किया जा सके।

एयरपोर्ट से राम मंदिर तक भव्य स्वागत की तैयारी

सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के अनुसार, संस्कृति विभाग के सहयोग से एयरपोर्ट से राम मंदिर गेट तक भव्य स्वागत की योजना बनाई गई है। इस दौरान पूरे मार्ग पर करीब 20 सांस्कृतिक मंच स्थापित किए जाएंगे, जहां लगभग ढाई सौ कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

रामायण आधारित प्रस्तुतियों से गूंजेगा शहर

इन मंचों पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकार रामायण आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। कार्यक्रमों में स्वागत गीत, भजन, बधावा, अवधी लोकगायन, लोकनृत्य और राम भक्ति से जुड़े पारंपरिक आयोजन शामिल होंगे। पूरे मार्ग पर इन मंचों की स्थापना से वातावरण भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहेगा।

लोक परंपराओं और वैदिक संस्कृति की झलक

अयोध्या की पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए रामलीला अंश, अवधी लोकनृत्य, झांकियां, ढोल-नगाड़ा, शंखनाद, वेदपाठ और भजन संकीर्तन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से शहर की प्राचीन धार्मिक, वैदिक और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में दर्शाया जाएगा।

प्रमुख स्थानों पर सजेंगे मंच

सांस्कृतिक मंच एयरपोर्ट रोड, नाका, देवकाली, चूड़ामणि चौराहा, निषाद राज चौराहा, बृहस्पति कुंड और राम मंदिर गेट के आसपास स्थापित किए जाएंगे। छोटे मंचों पर लगभग 7 कलाकारों की टीम प्रस्तुति देगी, जबकि बड़े मंचों पर करीब 15 कलाकारों की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेगी।

अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा वैश्विक मंच

कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि सभी टीमें राम भक्ति, अवधी संस्कृति और वैदिक परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रपति का हृदयस्पर्शी स्वागत करना है, साथ ही अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को देश और विश्व पटल पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करना भी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना