Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ में किया अंडरब्रिज का उद्घाटन, 9 लाख वाहनों को रोज मिलेगी राहत

20 मई, 2026 09:12 PM

चंडीगढ़ : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को जनता की सुविधा के लिए एक अंडरब्रिज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “कई प्रोजेक्ट सिर्फ पैसों के आधार पर आंके जाते हैं। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट 500-500 करोड़ रुपये के भी होते हैं, लेकिन यह अंडरब्रिज केवल पैसों का प्रोजेक्ट नहीं है। इसकी बहुत बड़ी जरूरत थी। इस प्रोजेक्ट में गवर्नर साहब ने रेलवे के साथ पूरी तरह जुड़कर काम किया। मैं चंडीगढ़ प्रशासन को भी बधाई देना चाहता हूं। चूंकि कुछ जमीन चंडीगढ़ में थी और गवर्नर साहब पंजाब के गवर्नर होने के साथ-साथ चंडीगढ़ यूटी के प्रशासक भी हैं, इसलिए जमीन अधिग्रहण में लगने वाला समय यहां नहीं लगा। इससे हमें काफी फायदा हुआ।” उन्होंने कहा, “मैं आपको अंदाजा दे दूं कि रेलवे के टीवीयू के पैमाने पर यहां रोज 9,33,799 वाहन गुजरते हैं। डबल लाइन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि समस्या कितनी बड़ी थी। हमने कई अंडरब्रिज और पुल बनाए हैं, लेकिन जहां जमीन की दिक्कत आती है, खासकर सड़क के ऊपर, वहां प्रोजेक्ट दो-दो साल तक अटक जाते हैं। यह प्रोजेक्ट करीब 12 करोड़ रुपये का है। रकम बहुत बड़ी नहीं है, इसलिए हम इसे बहुत जल्दी पूरा करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “यहां रोज 50 ट्रेनें अप और 50 ट्रेनें डाउन चलती हैं। यानी 100 से ज्यादा ट्रेनें रोज गुजरती हैं। क्रॉसिंग का फाटक लगातार बंद रहता था। अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस पूरी सफलता में गवर्नर साहब और रेलवे की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मैं लोगों को आपके माध्यम से बधाई देता हूं। चूंकि यह जगह मेरे रोज के आने-जाने के रास्ते में पड़ती है, इसलिए मेरा पूरा ध्यान इस प्रोजेक्ट पर रहेगा। अगर कहीं दूसरे प्रोजेक्ट में एक साल लग जाता है, तो यहां मैं निश्चित रूप से 9 महीने में काम पूरा करवाऊंगा।”

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट