Monday, December 15, 2025
BREAKING
संत हरि पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बना एकता और संस्कारों का संदेशवाहक आयुर्वेद महोत्सव 2025 का आयोजन समग्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ : डॉ ऋषभ दीक्षित श्री कुलवंत राय सर्वहितकारी विद्या मंदिर सेक्टर 43 बी चंडीगढ़ में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न UAE Summit में भारत की धाक, यूरोप-UK-मिस्र के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर ऑस्ट्रेलिया में बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग: पुलिस अफसर समेत कई लोगों की मौत, पर्यटकों में मची भगदड़ IND vs PAK, U19 Asia Cup : हुजैफा अहसान की अर्धशतकीय पारी का अंत, भारत जीत से 2 विकेट Bihar Schools Timing Changed: बिहार के स्कूलों की बदली टाइमिंग, अब सिर्फ इतने बजे तक ही होगी पढ़ाई...यहां देखें समय रामलीला मैदान से प्रियंका गांधी का BJP को सीधा चैलेंज: 'निष्पक्ष चुनाव लड़कर देख लें, जीत नहीं पाएंगे' BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ‘वोट चोरी' करने वाले गद्दार हैं, इन्हें सत्ता से हटाना होगा: खरगे

दुनिया

रक्षा शक्ति के 11 साल : भारत ने कम विकसित और कमजोर देशों को ‘मेक इन इंडिया’ वैक्सीन की 300 मिलियन खुराकें दीं

10 जून, 2025 01:48 PM

कोविड-19 के समय, जब दुनिया अनिश्चितता से जूझ रही थी, महामारी की विकट परिस्थितियों में भारत ने करुणा के साथ नेतृत्व किया। भारत ने एकजुटता का हाथ बढ़ाया। ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल के माध्यम से, भारत ने कम विकसित और कमज़ोर देशों को लगभग 300 मिलियन वैक्सीन खुराकें प्रदान कीं, जिनमें से कई निःशुल्क थीं। पीपीई किट से लेकर मास्क और सैनिटाइज़र तक, भारत एक प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा। आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत ने 100 से अधिक देशों को 30 करोड़ से अधिक वैक्सीन की आपूर्ति की है।

दरअसल, कोविड-19 रोधी टीकों के विकास के बाद से ही दुनिया भारत की ओर देख रही है कि वह वैश्विक भलाई के लिए अपनी बेहतरीन वैक्सीन निर्माण क्षमताओं का लाभ उठा सके। वहीं, 20 जनवरी, 2021 को “ वैक्सीन मैत्री ” कार्यक्रम शुरू किया गया। इस मानवीय पहल के हिस्से के रूप में, भारत दुनिया भर के देशों को भारत निर्मित टीकों की आपूर्ति और दान कर रहा है।

कहा जाता है कि जरूरत के समय काम आने वाला मित्र ही सच्चा मित्र होता है, और यह कालजयी वाक्यांश ‘वैक्सीन मैत्री’ अभियान के नाम के पीछे के तर्क को अच्छी तरह से समझाता है और साथ ही अंतर्निहित संदेश को दोहराता है कि भारत व्यापक अर्थों में अनेक लोगों का, मानवता का मित्र था, है और हमेशा रहेगा।

आपको बता दें, भारत ने सबसे पहले अपने पड़ोसी देशों को वैक्सीन देने के साथ वैक्सीन मैत्री पहल की शुरुआत की थी। मालदीव, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और म्यांमार के साथ, मॉरीशस और सेशेल्स को वैक्सीन दी गई। इसके बाद थोड़े दूर पर बसे पड़ोसी देशों और खाड़ी के देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। अफ्रीकी क्षेत्रों से लेकर कैरिकॉम देशों तक वैक्सीन की आपूर्ति करने का उद्देश्य छोटे और अधिक कमजोर देशों की मदद करना था। हमारे उत्पादकों ने द्विपक्षीय रूप से या कोवैक्स पहल के माध्यम से अन्य देशों को वैक्सीन आपूर्ति करने के लिए अनुबंध भी किया। भारत ने वर्ष 2021 में 72 देशों को ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीनों की आपूर्ति की थी।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विदेश नीति के मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में ” वसुधैव कुटुम्बकम ” (विश्व एक परिवार है) के बार-बार जोर देकर कई बार उजागर किया है। महामारी के शुरुआती दिनों में, भारत ने विदेशों में अपने निर्यात को बढ़ाने के लिए पैरासिटामोल, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू), मास्क और पीपीई किट जैसी चिकित्सा आपूर्ति के विनिर्माण को तेजी से बढ़ाया और 150 से अधिक देशों को इस भयंकर महामारी से निपटने में मदद की। भारत ने 150 देशों को दवाओं की आपूर्ति की और इनमें से 80 देशों को दवाएं अनुदान में दी गईं। हालांकि, कोविड महामारी से निपटना सभी के लिए एक कठिन चुनौती था, लेकिन कोविड-19 महामारी जैसी वैश्विक चुनौती के दौर में भी प्रधानमंत्री मोदी ने गहरी मित्रता को लेकर जो कदम उठाए उससे भारत का विश्व में कद ऊंचा हुआ।

आपको बता दें, फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में भारत की ताकत को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादन सुविधा, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का घर होने के साथ ही, यह देश दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी मात्रा में फार्मास्यूटिकल्स का उत्पादन भी करता है। इसके अलावा, भारत जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा वैश्विक आपूर्तिकर्ता भी है, जिसकी मात्रा के मामले में जेनेरिक दवाओं की वैश्विक आपूर्ति में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

 
 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

UAE Summit में भारत की धाक, यूरोप-UK-मिस्र के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर

UAE Summit में भारत की धाक, यूरोप-UK-मिस्र के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर

ऑस्ट्रेलिया में बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग: पुलिस अफसर समेत कई लोगों की मौत, पर्यटकों में मची भगदड़

ऑस्ट्रेलिया में बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग: पुलिस अफसर समेत कई लोगों की मौत, पर्यटकों में मची भगदड़

रूस के कहर से तड़प रहा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले-जानबूझ कर युद्ध को खींच रहे पुतिन

रूस के कहर से तड़प रहा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले-जानबूझ कर युद्ध को खींच रहे पुतिन

चीन ने बनाया 170 फुटबॉल मैदानों के बराबर दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, देखकर चौंक जाएंगे आप

चीन ने बनाया 170 फुटबॉल मैदानों के बराबर दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, देखकर चौंक जाएंगे आप

Madrasa Bomb Blast: जुमे की नमाज़ से पहले मदरसे में भीषण बम धमाका, बच्चों की मौत से सहमा यह देश, मची चीख-पुकार

Madrasa Bomb Blast: जुमे की नमाज़ से पहले मदरसे में भीषण बम धमाका, बच्चों की मौत से सहमा यह देश, मची चीख-पुकार

कांप उठी धरती... इस देश में लगातार आ रहे भूकंप, डरे सहमे लोग घरों से भाग रहे बाहर

कांप उठी धरती... इस देश में लगातार आ रहे भूकंप, डरे सहमे लोग घरों से भाग रहे बाहर

पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम नेतन्याहू से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर की चर्चा

पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम नेतन्याहू से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर की चर्चा

अंटार्कटिका में नवनिर्मित मैत्री-II केन्द्र स्थापित करने की योजना, कुल 29.2 करोड़ रुपए स्वीकृत

अंटार्कटिका में नवनिर्मित मैत्री-II केन्द्र स्थापित करने की योजना, कुल 29.2 करोड़ रुपए स्वीकृत

ऑपरेशन सागर बंधु : श्रीलंका में भारतीय सेना ने किया 5 हजार से अधिक लोगों का उपचार

ऑपरेशन सागर बंधु : श्रीलंका में भारतीय सेना ने किया 5 हजार से अधिक लोगों का उपचार

डेमोक्रेट्स ने उठाए ट्रंप की नीतियों पर सवाल, चेताया-ज्यादा टैरिफ से भारत को खो देगा अमेरिका

डेमोक्रेट्स ने उठाए ट्रंप की नीतियों पर सवाल, चेताया-ज्यादा टैरिफ से भारत को खो देगा अमेरिका