Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

खेल

IND vs PAK, U19 Asia Cup : हुजैफा अहसान की अर्धशतकीय पारी का अंत, भारत जीत से 2 विकेट

14 दिसंबर, 2025 06:43 PM

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 में ग्रुप ए का 5वां मैच दुबई में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ने बल्लेबाजी की शुरूआत करते हुए 46.1 ओवर में सभी 10 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। अब पाकिस्तान के सामने 241 रन का लक्ष्य है। आरोन जॉर्ज का 85 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जबकि कनिष्क चौहान (46) फिफ्टी से चूक गए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद सैय्यम और अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट झटके। 

पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। 

- समीर मिन्हास (उप-कप्तान) 8.1 ओवर में दीपेश देवेन्द्रन की गेंद पर नमन पुष्पक के हाथों कैच आउट हो गए। मिन्हास ने 9 रन बनाए। 
अली हसन बलूच 10.3 ओवर में दीपेश देवेन्द्रन की गेंद पर अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच आउट होकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 
-अहमद हुसैन ने मात्र 4 रन बनाए और 12.5 ओवर में दीपेश देवेन्द्रन की गेंद पर अभिज्ञान कुंडू को कैच दे बैठे। 
- भारत को चौथा विकेट उस्मान खान (16) का मिला जब 13.1 ओवर में कनिष्क चौहान के उन्हें आयुष म्हात्रे के हाथों कैच आउट करवाया।
कप्तान फरहान यूसुफ ने 34 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल था। वह 23.6 ओवर में वैभव सूर्यवंशी की गेंद पर नमन पुष्पक के हाथों कैच आउट हुए। 
हमजा जहूर 4 रन बनाकर 31.4 ओवर में विहान मल्होत्रा के हाथों कैच आउट हो गए। इस दौरान खिलान पटेल गेंदबाजी पर थे।
अब्दुल सुभान 6 रन बनाकर 36.4 ओवर में स्टंप्ड आउट हो गए। 
हुजैफा अहसान की अर्धशतकीय पारी की अंत 38.3 ओवर में हुआ। उन्होंने 83 गेंदों पर 70 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 2 छक्के लगाए। वह कनिष्क चौहान की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के हाथों कैच आउट हुए। 

भारतीय पारी 

- वैभव सूर्यवंशी आज अपना कमाल नहीं दिखा पाए और मात्र 5 रन पर आउट हो गए। वह 3.2 ओवर में मोहम्मद सैय्यम की गेंद पर उन्हीं के हाथों कैच आउट हुए।
भारत को दूसरा झटका आयुष म्हात्रे (कप्तान) का लगा जो 38 रन पर (25 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के) टिक कर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 9.5 ओवर में हमजा जहूर के हाथों कैच आउट हो गए। इस दौरान भी सैय्यम गेंदबाजी कर रहे थे। 
- विहान मल्होत्रा 15.4 ओवर में नकाब शफीक की गेंद पर उन्हीं के हाथों कैच आउट हुए और मात्र 12 रन पर पवेलियन लौट गए।
वेदांत त्रिवेदी 19.5 ओवर में निकब शफीक का शिकार बने और अहमद हुसैन के हाथों कैच आउट हुए। त्रिवेदी ने 22 गेंदों पर 7 रन बनाए। 
अभिज्ञान कुंडू 31.1 ओवर में अब्दुल सुभान की गेंद पर हमजा जहूर के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 32 गेंदों पर 22 रन बनाए जिसमें एक सिक्सर था। 
आरोन जॉर्ज 31.3 ओवर में अब्दुल सुभान की गेंद पर फरहान यूसुफ के कैच थमा बैठे और शतक से चूक गए। उन्होंने 88 गेंदों पर 85 रन बनाए जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था।
खिलान पटेल 6 रन बनाकर मोहम्मद सैयाम की गेंद पर 38.2 ओवर में बोल्ड हो गए।
कनिष्क चौहान 44.1 ओवर में अहमद हुसैन की गेंद पर समीर मिन्हास के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 46 गेंदों पर 46 रन (2 चौके, 3 छक्के) बनाए। 
इसके बाद आखिरी दो विकेट मात्र 2 रन पर गिर गए। हेनिल पटेल 45.3 ओवर में अली रजा की गेंद पर हमजा जहूर के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 12 रन बनाए।
46.1 ओवर में भारत का आखिरी विकेट दीपेश देवेंद्रन (1) का गिरा। वह अब्दुल सुभान की गेंद पर समीर मिन्हास को कैच थमा बैठे। 

प्लेइंग 11 

भारत अंडर-19 : आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान,खिलान पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल

पाकिस्तान अंडर-19 : उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

PCB की दखलअंदाजी ने कोच पद से इस्तीफे के लिए किया मजबूर: गैरी कर्स्टन

PCB की दखलअंदाजी ने कोच पद से इस्तीफे के लिए किया मजबूर: गैरी कर्स्टन

IPL 2026: 'एक भी मिनट बर्बाद ना करें', विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र

IPL 2026: 'एक भी मिनट बर्बाद ना करें', विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र

भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल