Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

मनोरंजन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया 120 बहादुर का ‘माई स्टैम्प’ लॉन्च,

13 नवंबर, 2025 01:59 PM

आने वाली वॉर फिल्म 120 बहादुर, जो रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, के मेकर्स ने भारतीय सेना की 13वीं बटालियन, कुमाऊं रेजिमेंट के वीर सैनिकों की बहादुरी को सम्मान देने के लिए ‘माय स्टैम्प’ लॉन्च किया है। इस खास मौके पर माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने नई दिल्ली में इस स्टैम्प का अनावरण किया।

इस मौके पर डाक सेवा के महानिदेशक श्री जितेंद्र गुप्ता, निर्देशक रज़नीश ‘रेज़ी’ घई, फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, अमित चंद्रा और अर्हन बगाती भी मौजूद रहे। इन सभी ने मिलकर डाक विभाग द्वारा जारी रेजांग ला वॉर मेमोरियल पर आधारित कस्टमाइज्ड ‘माय स्टैम्प’ को लॉन्च किया। यह पहल रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई की 63वीं वर्षगांठ से पहले उन वीर जवानों की अटूट बहादुरी, बलिदान और जज़्बे को सलाम करती है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान की थी।

लद्दाख के चुशुल में स्थित पूजनीय रेजांग ला वॉर मेमोरियल भारतीय सेना की 13वीं बटालियन, कुमाऊं रेजिमेंट के वीर जवानों की असाधारण बहादुरी का प्रतीक है। यह स्मारक 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई में शहीद हुए सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और अटूट जज़्बे को श्रद्धांजलि देता है। यह स्मारक उन बहादुर सैनिकों की याद दिलाता है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके साहस और कुर्बानी को हमेशा याद रखें। यह डाक टिकट उनके इस गर्व भरे इतिहास और देश के लिए दिए गए बलिदान को सम्मान देता है।

120 बहादुर इस अनोखी बहादुरी की कहानी बताती है, जिसका नेतृत्व मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी ने किया था। फिल्म में उनका किरदार फरहान अख्तर निभा रहे हैं, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर भारतीय सेना के इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक में डटकर मुकाबला किया था। इस फिल्म का निर्देशन रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने मिलकर बनाया है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो अमर पंक्ति “हम पीछे नहीं हटेंगे” के साथ गूंजेगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास