Monday, July 06, 2026
BREAKING
कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

मनोरंजन

AR रहमान के कॉन्सर्ट में रामचरण ने चिकरी-चिकरी से लूटी महफिल

13 नवंबर, 2025 01:58 PM

राम चरण की आने वाली फिल्म पेड्डी को लेकर उत्सुकता चरम पर है, और इसके पहले गाने चिकिरी चिकिरी को लेकर जोश और भी बढ़ गया है। यह गाना सिर्फ ट्रेंड नहीं हुआ, बल्कि धमाका कर गया, जिसने 24 घंटे के भीतर 46 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए और साल के सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए जाने वाले गानों में शामिल हो गया है, लेकिन असली जादू तब देखने को मिला जब हैदराबाद में ए.आर. रहमान के कॉन्सर्ट में इस गाने को लाइव पेश किया गया। माहौल जोशीला हो गया जब पेड्डी की टीम मेगा पावरस्टार राम चरण, खूबसूरत जान्हवी कपूर और डायरेक्टर बुची बाबू सना मंच पर पहुंचे, और उन्होंने चिकिरी चिकिरी के जादू से पूरे माहौल को रंगीन बना दिया।

ए.आर. रहमान के कॉन्सर्ट में चिकिरी चिकिरी का जादू पूरी तरह छा गया। दर्शक जहां जोश से भरे शानदार परफॉर्मेंस का मजा ले रहे थे, वहीं यह गाना एक नए ट्रेंड के रूप में पूरे कॉन्सर्ट पर हावी हो गया। जब राम चरण मंच पर आए तो उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह बचपन का सपना था कि मैं रहमान सर के म्यूजिक का हिस्सा बनूं, और यह मेरे पसंदीदा प्रोजेक्ट पेड्डी का हिस्सा है। मुझे लगता है, इससे बड़ी बात नहीं हो सकती। बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा सपना सच हो गया। मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान द्वारा बनाए गए इस गाने में मिट्टी से जुड़ी धुनों को दिल छू लेने वाली मेलोडी के साथ मिलाया गया है, जो फिल्म की जमीनी कहानी से बिल्कुल मेल खाती है। चिकिरी के गाने में गायकी, डांस और इसके विजुअल्स को उनकी ताजगी और सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए खूब सराहा जा रहा है।

चिकिरी की सफलता को फिल्म की जबरदस्त अपील और बढ़ती उत्सुकता का मजबूत संकेत माना जा रहा है। अब जब उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा हैं, पेड्डी को इस साल की सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक कहा जा रहा है। उप्पेना’ के डायरेक्टर बुची बाबू सना द्वारा बनाई जा रही ‘पेड्डी’ एक देहाती और भावनात्मक कहानी बताई जा रही है। इस फिल्म में राम चरण का अब तक का सबसे गहरा और दमदार किरदार देखने को मिलेगा। फिल्म अपने बड़े पैमाने, शानदार कलाकारों और ए.आर. रहमान के संगीत की वजह से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। बुची बाबू सना द्वारा लिखी और निर्देशित ‘पेड्डी’ में राम चरण मुख्य किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। वेंकटा सतीश किलारू द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर