Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

मनोरंजन

धर्मेंद्र को लेकर आई निधन की खबरों पर हेमा मालिनी ने जताई नाराज़गी, कहा- यह बेहद अपमानजनक है

11 नवंबर, 2025 06:28 PM

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र के निधन की खबरों को लेकर उनकी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि जो हो रहा है उसे माफ़ नहीं किया जा सकता ! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी ख़बर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर दिख रहा है और वह ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर-ज़िम्मेदाराना है, कृपया परिवार और उसकी प्राइवेसी का सम्मान करें। वहीं इन सब के बीच हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल ब्रीच कैंडी अस्पतला भी पहुंचे है।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद बिगड़ी तबीयत
बता दें कि बीते सोमवार को धर्मेंद्र को अचानक सांस लेने में तकलीफ़ हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही थी। उनकी हालत को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही थीं, लेकिन परिवार ने संयम बनाए रखा।

इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा, सेलेब्रिटीज़ ने जताया दुख
धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होते ही पूरा फिल्म उद्योग चिंता में डूब गया था। उनकी बिगड़ती तबीयत की खबर जैसे ही बाहर आई, बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार हॉस्पिटल पहुंच गए।
शाहरुख खान, सलमान खान और गोविंदा जैसे सितारों ने उनसे मिलने पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। अस्पताल के बाहर फैन्स और मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। देओल परिवार के सभी सदस्य — सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और अहाना देओल — पिता के साथ अस्पताल में मौजूद रहे।

हेमा मालिनी की भावुक अपील
धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बीते रविवार को सोशल मीडिया पर उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा करते हुए लिखा था — “मैं आप सभी का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने धरमजी की चिंता की। वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं। कृपया उनकी जल्द से जल्द सेहतमंदी के लिए दुआ करें।” अब उनका यह संदेश उनके चाहने वालों के लिए एक याद बन गया है।

70 साल का शानदार सफर, 300 से ज़्यादा फ़िल्में
धर्मेंद्र का नाम भारतीय सिनेमा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा। अपने सात दशकों से ज़्यादा लंबे करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। ‘शोले, चुपके चुपके, धरम वीर, सीता और गीता, सत्यकाम’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। उनका मशहूर डायलॉग — “बसंती, इन कुत्तों के आगे मत नाचना” आज भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर है।

आखिरी फिल्मों तक सक्रिय रहे धरमजी
धर्मेंद्र ने उम्र के आख़िरी पड़ाव तक कैमरे से रिश्ता नहीं तोड़ा। हाल ही में उन्होंने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी अगली और अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ क्रिसमस (25 दिसंबर) पर रिलीज़ होने वाली है, जिसमें वे एक विशेष भूमिका में नज़र आएंगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास