Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

सेहत

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

12 सितंबर, 2026 11:26 AM

आमतौर पर हल्दी वाला दूध हेल्दी माना जाता है। दर्द होने पर, सर्दी-खांसी होने पर घरों में लोग सबसे पहले हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं, जिसे लोग खुशी-खुशी पी भी लेते हैं। लेकिन ये हल्दी वाला दूध फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। हल्दी की तासीर गर्म होती है और इसमें खून काे पतला करने का गुण होता है। इसलिए हर किसी को इसे नहीं लेना चाहिए। खासकर उन लोगों को जिनकी बॉडी गर्म रहती है या जिन्हें नाक से खून आना या पाइल्स जैसी प्रॉब्लम्स रहती हैं। यह ब्लीडिंग को बढ़ा देता है। कई सारे पेट की मरीजों को भी हल्दी वाला दूध नुकसान पहुंचा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं किन लोगों को हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए। अगर वे इसे पीना भी चाहते हैं तो उन्हें डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद ही इसे लेना चाहिए। इस बारे में जब हमने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से बात की तो उन्होंने बताया कि हल्दी को हेल्दी हर्ब के रूप में देखा जा सकता है लेकिन ये सबके लिए हेल्दी नहीं होती। वैसे तो मसालों को छोड़कर कोई हल्दी खाता नहीं है लेकिन हल्दी वाला दूध सभी कॉमनली यूज करते हैं। गालब्लेडर स्टोन, प्रेग्नेंसी और ब्लीडिंग की प्रॉब्लम वाले लोगों को हल्दी खाना अवॉइड करना चाहिए।

जिन्हें गोलब्लेडर की प्रॉब्लम है – हल्दी वाला दूध ज्यादा पीने से गोलब्लेडर की प्रॉब्लम बढ़ सकती है।
जो खून पतला करने वाली दवा ले रहे है – हल्दी में खून पतला करने वाले गुण होते है। पहले से दवा ले रहे हों तो खून ज्यादा पतला हो सकता है।
गर्भवस्था या पीरियड के दौरान – हल्दी वाला दूध गर्म होता है, और ब्लड को पतला करता है। इससे ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है।
जिन्हें गैस और एसिडिटी की प्रॉब्लम है – हल्दी वाला दूध गैस और एसिडिटी की प्रॉब्लम बढ़ा सकता है। एसिडिटी की दवा का असर कम करता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी