Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

दुनिया

यूनुस का कबूलनामा: धोखाधड़ी में वर्ल्ड चैंपियन बना बांग्लादेश, दुनिया में बुरी तरह गिरी देश की साख

29 जनवरी, 2026 07:22 PM

बांग्लादेश के अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने एक चौंकाने वाला और शर्मनाक खुलासा किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि बांग्लादेश ने धोखाधड़ी और जालसाजी के कारण “दुनिया के चैंपियन” जैसी बदनामी कमा ली है। उनके मुताबिक, बड़े पैमाने पर नकली दस्तावेजों ने देश की अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता को गहरा नुकसान पहुंचाया है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, यूनुस ने कहा, “सब कुछ नकली है पासपोर्ट नकली, वीजा नकली। कई देश हमारे पासपोर्ट स्वीकार ही नहीं करते।” उन्होंने यहां तक कहा कि बांग्लादेश एक तरह से “धोखाधड़ी की फैक्ट्री” बन गया है।

यूनुस ने यह बातें ढाका के बांग्लादेश-चीन फ्रेंडशिप कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित चार दिवसीय डिजिटल डिवाइस एंड इनोवेशन एक्सपो 2026 के उद्घाटन के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि विदेशों में बांग्लादेशियों के वीजा रिजेक्ट होने की सबसे बड़ी वजह जाली दस्तावेज हैं, जिनमें नकली शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी शामिल हैं। यूनुस ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक महिला ने खुद को डॉक्टर बताकर वीजा के लिए आवेदन किया, लेकिन जांच में उसके सभी दस्तावेज फर्जी निकले। इन घटनाओं के कारण कई देशों ने बांग्लादेशी नागरिकों, यहां तक कि नाविकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है।

इससे न केवल आम लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं, बल्कि देश की छवि को भी गहरा आघात पहुंचा है।यूनुस ने चेतावनी देते हुए कहा कि तकनीक और बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल गलत उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बांग्लादेशियों से अपील की कि टेक्नोलॉजी को धोखाधड़ी का साधन न बनाएं। उन्होंने कहा,“अगर हमें आगे बढ़ना है तो ईमानदारी और निष्पक्षता अपनानी होगी। हम नहीं चाहते कि बांग्लादेश धोखाधड़ी की फैक्ट्री कहलाए। हमें अपनी काबिलियत से दुनिया में सिर ऊंचा करके चलना है।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग