Saturday, April 11, 2026
BREAKING
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; 'सेहत कार्ड' के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह मान सरकार का बड़ा फैसला; विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए संचार की बाधाएं होंगी दूर गैंगस्टरों ते वार का 80वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 449 स्थानों पर छापेमारी; 262 गिरफ्तार नई औद्योगिक नीति 2026 से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत – मंत्री संजीव अरोड़ा लोगों की अदालत में हार चुका अकाली दल अब परमात्मा की अदालत में भी हारेगा: भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार भारत के विकास मॉडल की विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा ने की सराहना, PM Modi ने की पोस्ट शेयर गगनयान मिशन 2027 में होगा लॉन्च, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसरो को आईएडीटी-02 के सफल समापन पर दी बधाई हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए किया गया नामित Abbas Araghchi का अमेरिका को संदेश: ‘Donald Trump, Benjamin Netanyahu को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोकें’

दुनिया

युद्ध के बीच पुतिन ने की सीजफायर की घोषणा, जेलेंस्की बोले- 'रूस जानता है कि यूक्रेन पर पूरी तरह कब्जा नहीं कर सकते'

10 अप्रैल, 2026 05:33 PM

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ लंबे समय से जारी युद्ध के बीच सीजफायर का ऐलान किया। हालांकि, यह सीजफायर केवल 32 घंटे के लिए है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस पर निशाना साधा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी प्रसिडेंट पर निशाना साधते हुए कहा, "पुतिन समझते हैं कि वे यूक्रेन पर पूरी तरह कब्जा नहीं कर सकते। बस कभी-कभी वे हमारे साझेदारों के साथ ऐसे मैसेज शेयर करते हैं जो असल में वे नहीं सोचते। उन्हें बहुत नुकसान होता है और लड़ाई के मैदान में उनके पास काफी प्रशिक्षित लोग नहीं होते। वे एक ऐसा रास्ता ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं जो जीत जैसा दिखे। इसीलिए वे डिप्लोमेसी के जरिए, अमेरिका के साथ बातचीत के जरिए हमें डोनबास से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।" प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "रूसियों ने टेलीग्राम क्यों बंद किया? मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि नापसंद फैसलों को आगे बढ़ाया जा सके। शायद किसी न किसी तरह से युद्ध खत्म हो जाए। या, इसके उलट – इसे और बढ़ाया जाए। इसका मतलब होगा मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग से लोगों को मोर्चे पर भेजा जाएगा और लाशें मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग वापस आएंगी। दूसरे शब्दों में, वह अब उन बड़े शहरों में भीड़ से बच नहीं पाएगा, जिनसे वह पहले बचने की कोशिश करता था।"

जेलेंस्की ने कहा कि रूस यह नहीं जानता है कि समाजिक तौर पर इसे लेकर कैसी प्रतिक्रिया सामने आएगी। वे युद्ध के किसी न किसी नतीजे के लिए तैयारी कर रहे हैं। अपने प्रोपेगैंडा के जरिए, उन्होंने समाज के एक कट्टरपंथी हिस्से को भड़का दिया है। यह हिस्सा काफी बड़ा है, मुझे लगता है कि लगभग 20-25 फीसदी है। ये लोग निश्चित रूप से युद्ध खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं। समाज का एक हिस्सा ऐसा भी है जो लड़ाई बढ़ने पर नकारात्मक प्रतिक्रिया देगा।

रूस के हमलों को तेज करने और युद्ध बढ़ाने के विकल्प को लेकर कहा, "अगर रूस युद्ध को बढ़ाने का रास्ता चुनता है, तो मेरा मानना है कि एक ट्राइलेटरल मीटिंग होगी। वे इसे अप्रैल, मई या जून में करने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि ये उनके लिए अहम महीने हैं। और मेरा मानना है कि सितंबर तक हमारे लिए यह बहुत मुश्किल होगा। मेरे हिसाब से, अमेरिकी इस बातचीत के लिए किसी को और समय नहीं देंगे।"
यूक्रेन को नाटो की सदस्यता मिलने को लेकर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन न्यूक्लियर हथियार छोड़ने के लिए राजी हुआ, तो दूसरी तरफ को जो कीमत चुकानी पड़ी, वह सही होनी चाहिए थी। मुझे लगता है कि नाटो की सदस्यता यूक्रेन के नेताओं को न्यूक्लियर हथियारों के बदले में मिलने वाली सबसे छोटी चीज थी। हमें क्या मिला? कुछ नहीं। यह कोई सही खेल नहीं था और एक बड़ी गलती थी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

Abbas Araghchi का अमेरिका को संदेश: ‘Donald Trump, Benjamin Netanyahu को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोकें’

Abbas Araghchi का अमेरिका को संदेश: ‘Donald Trump, Benjamin Netanyahu को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोकें’

Pakistan की पहल: यूएस-ईरान प्रतिनिधियों के लिए वीजा-फ्री बोर्डिंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Pakistan की पहल: यूएस-ईरान प्रतिनिधियों के लिए वीजा-फ्री बोर्डिंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

South Korea में अतिरिक्त बजट पर फैसला आज, मिडिल ईस्ट युद्ध के असर को कम करने की कोशिश

South Korea में अतिरिक्त बजट पर फैसला आज, मिडिल ईस्ट युद्ध के असर को कम करने की कोशिश

Benjamin Netanyahu का सख्त संदेश: ‘इजरायल के विनाश की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी’, दी चेतावनी

Benjamin Netanyahu का सख्त संदेश: ‘इजरायल के विनाश की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी’, दी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों पर शुल्क वसूली बर्दाश्त नहीं होगी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों पर शुल्क वसूली बर्दाश्त नहीं होगी

ट्रंप बोले- समझौता होने तक ईरान के आस-पास तैनात रहेंगे अमरीकी जहाज़, विमान

ट्रंप बोले- समझौता होने तक ईरान के आस-पास तैनात रहेंगे अमरीकी जहाज़, विमान

पेंटागन में आपसी खींचतान तेज, आर्मी सेक्रेटरी ड्रिस्कॉल बोले, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं

पेंटागन में आपसी खींचतान तेज, आर्मी सेक्रेटरी ड्रिस्कॉल बोले, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं

मिडिल ईस्ट में ‘सीजफायर’ पर वैश्विक प्रतिक्रिया: रूस-स्पेन ने कसा तंज, जर्मनी, फ्रांस और यूक्रेन ने किया स्वागत

मिडिल ईस्ट में ‘सीजफायर’ पर वैश्विक प्रतिक्रिया: रूस-स्पेन ने कसा तंज, जर्मनी, फ्रांस और यूक्रेन ने किया स्वागत

Artemis II की झलक: Orion spacecraft के 32 कैमरों ने कैद कीं पृथ्वी-चंद्रमा की अद्भुत तस्वीरें

Artemis II की झलक: Orion spacecraft के 32 कैमरों ने कैद कीं पृथ्वी-चंद्रमा की अद्भुत तस्वीरें

ईरान युद्ध विराम की घोषणा : ट्रंप के फैसले पर अमेरिका में मिली-जुली प्रतिक्रिया

ईरान युद्ध विराम की घोषणा : ट्रंप के फैसले पर अमेरिका में मिली-जुली प्रतिक्रिया