Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान • अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और 1.986 किलो हेरोइन बरामद • पंजाब: जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन • पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार • फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम • दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस • Bilaspur: दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट, जिले में तैनात किए 8 फायर टैंडर • फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या • पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत गांव बेनड़ा और धूरा में स्कूलों के विकास कार्यों का उद्घाटन • गांव भुल्लरहेड़ी में मस्जिद के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट

खेल

यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में

07 नवंबर, 2026 03:56 PM

लिंकन : न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में 2 विकेट पर 227 रन बना लिए थे। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरा शतक जड़ा। वहीं, साई सुदर्शन शतक के करीब है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन आए। बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी की। जायसवाल ने 138 गेंदों पर 2 छक्कों और 16 चौकों की मदद से 102 रन की पारी खेली।

जायसवाल का यह लगातार दूसरा शतक था। जायसवाल की बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है।

साई सुदर्शन 205 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर क्रीज पर हैं। सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पड्डिकल (15) के साथ 34 रनों की साझेदारी की।

पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय सुदर्शन के साथ कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। जुरेल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 18 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

न्यूजीलैंड के लिए जारोड मैके और डैनरू फर्न्स ने 1-1 विकेट लिए।

भारत ए और न्यूजीलैंड ए टीमों के बीच खेला जा रहा यह तीसरा और आखिरी अनाधिकारिक टेस्ट है। इस मैच के बाद सीनियर टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो जाएगी। जायसवाल का फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है, क्योंकि उन्हीं को टेस्ट सीरीज में केएल राहुल के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करनी है। पहले अनाधिकारिक टेस्ट में जायसवाल का बल्ला नहीं चला था, जिसने टीम इंडिया की चिंता बढ़ाई थी, लेकिन अब उनके लगातार दूसरे शतक से गिल एंड कंपनी ने राहत की सांस ली होगी।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत

दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट

एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट

वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

टेनिस दिग्गज राफेल नडाल 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल

टेनिस दिग्गज राफेल नडाल 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल

आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट में स्टार्क फिर बने नंबर-1, टी20 में अय्यर 7वें पायदान पर पहुंचे

आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट में स्टार्क फिर बने नंबर-1, टी20 में अय्यर 7वें पायदान पर पहुंचे