Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• 'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून • जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर • चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा • हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला • यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में • मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा • न्यूजीलैंड चुनाव में नेशनल और लेबर के बीच कांटे की टक्कर, छोटे दलों की भूमिका अहम • इजरायल में होगी किसकी सरकार: रविवार को होगा साफ, राष्ट्रपति हर्जोग के फैसले पर टिकी निगाहे • कोरियाई सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यूएन चीफ की अपील, 'सीधा संपर्क स्थापित करें दोनों पक्ष' • पराग्वे के राष्ट्रपति की कुर्सी गई: महाभियोग पास, बैंक घोटाले में अब होगी गिरफ्तारी

खेल

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

07 नवंबर, 2026 03:54 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार को शमी ने अपने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें हमेशा भारत के लिए खेलने का गर्व रहेगा।

शमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं सफेद जर्सी तो छोड़ रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। जब मैंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब मेरा बस एक ही सपना था, अपने देश के लिए कुछ कर दिखाना… तब से लेकर अब तक, हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है।”
36 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, “मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं रहा, बल्कि यह मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है। आज, भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ, मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं।”

“अपने सभी साथियों, कोच, परिवार के सदस्यों और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जो इस सफर में मेरे साथ खड़े रहे और अच्छे-बुरे हर वक्त में मुझ पर भरोसा बनाए रखा। बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरी प्रतिभा पर विश्वास किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट सफर में अहम भूमिका निभाई। आपका समर्थन और भरोसा मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। भले ही मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट गेंद फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा। शुक्रिया, टेस्ट क्रिकेट। आपका, शमी।”

मोहम्मद शमी को लंबे वक्त से टीम इंडिया में मौका नहीं मिल सका है। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत के लिए क्रिकेट मैच खेला था। टेस्ट क्रिकेट की बात करें, तो शमी आखिरी बार जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरे थे।

नवंबर 2013 में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने टेस्ट करियर में कुल 64 मैच खेले, जिसमें 27.71 की औसत के साथ 229 विकेट निकाले। इस दौरान 6 बार पारी में पांच विकेट चटकाए। इसके अलावा, बल्ले से 750 रन बनाए, जिनमें 2 अर्धशतक भी शामिल रहे। मोहम्मद शमी भारत के लिए 108 वनडे मुकाबलों में 206 विकेट, जबकि 25 टी20 मैच में 27 विकेट हासिल कर चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में

यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट

एशेज और वनडे विश्व कप के लिए माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट

वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

टेनिस दिग्गज राफेल नडाल 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल

टेनिस दिग्गज राफेल नडाल 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल

आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट में स्टार्क फिर बने नंबर-1, टी20 में अय्यर 7वें पायदान पर पहुंचे