Thursday, November 05, 2026
BREAKING
• सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित • भारतीय मूल के अमी बेरा ने आठवीं बार जीता अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव • AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी • अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवारों की जीत, नित्या रमन भी आगे • उत्तर कोरिया ने नई वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया परीक्षण • जर्मन विदेश मंत्री ने अमेरिका-इजरायल हमले को बताया सही, तेहरान बोला- शर्मनाक बयान • ट्रंप का दावा, 'व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम मिसाइल और ड्रोन हमलों से भी रहेगा सुरक्षित' • भारत 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की ओर सही रास्ते पर, स्वीडन की 61 प्रतिशत कंपनियां निवेश बढ़ाना चाहती हैं: स्वीडन राजदूत • डेमोक्रेट्स की जीत पर भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक खुश, माना- 'ब्ल्यू सुनामी की जरूरत थी' • अमेरिका की जनता का संदेश साफ, उन्हें नहीं चाहिए ऐसा नेता जो लोगों को बांटे: ओबामा

खेल

टेनिस दिग्गज राफेल नडाल 'रियल मैड्रिड' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल

05 नवंबर, 2026 11:44 AM

मैड्रिड: स्पेन के मशहूर फुटबॉल क्लब 'रियल मैड्रिड' ने टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल कर लिया है। इस फैसले के साथ नडाल अब क्लब के प्रशासन और महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली टीम का हिस्सा बन गए हैं।

बुधवार को हुई क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में, नडाल की नियुक्ति को 'जनरल असेंबली ऑफ डेलीगेट मेंबर्स' (प्रतिनिधि सदस्यों की आम सभा) के पास मंजूरी के लिए भेजने का फैसला लिया गया।

नडाल ने इस पद के लिए विचार किए जाने पर क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज और बोर्ड का आभार जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "मैं अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज और बोर्ड को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे रियल मैड्रिड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। मैंने इस प्रस्ताव को बहुत उत्साह, सीखने की इच्छा और अपना पूरा योगदान देने की भावना के साथ स्वीकार किया है।"

22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल इतिहास के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें स्पेन की प्रतिष्ठित खेल हस्तियों में गिना जाता है। रियल मैड्रिड ने कहा कि उनकी खेल उपलब्धियां, विनम्रता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना, अनुशासन और विरोधियों के प्रति सम्मान और क्लब के मूल्यों को दर्शाते हैं।

क्लब ने आधिकारिक बयान में कहा, "रियल मैड्रिड और सभी 'मैड्रिडिस्टास' (क्लब के फैंस) के लिए यह बहुत बड़े सम्मान की बात है कि खेल और व्यक्तिगत स्तर पर इतनी बड़ी हस्ती – जो स्पेनिश और वैश्विक खेलों में एक मिसाल हैं – हमारे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हो रही हैं। वे इस भूमिका के जरिए हमारे क्लब के वर्तमान और भविष्य में अपना योगदान देंगे।"

राफेल नडाल का टेनिस करियर दो दशक से भी ज्यादा लंबा और बेहद सफल रहा। उन्होंने अपने करियर में 92 सिंगल्स खिताब जीते, जिनमें रिकॉर्ड 14 फ्रेंच ओपन, 4 यूएस ओपन, 2 विंबलडन और 2 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब शामिल हैं।

नडाल ने ओलंपिक में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में मेंस सिंगल्स और 2016 रियो ओलंपिक के मेंस सिंगल्स में गोल्ड जीता। इसके अलावा, उन्होंने स्पेन को पांच बार डेविस कप खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। करियर के अंतिम दौर में बार-बार चोटों से जूझने के बाद नडाल ने नवंबर 2024 में पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में बुल्गारिया के कार्लोस नासर का जलवा, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट में स्टार्क फिर बने नंबर-1, टी20 में अय्यर 7वें पायदान पर पहुंचे

ICC टेस्ट रैंकिंग: टेस्ट रैंकिंग में मिशेल स्टार्क फिर बने नंबर-1 गेंदबाज, टी20 में श्रेयस अय्यर सातवें स्थान पर

ICC टेस्ट रैंकिंग: टेस्ट रैंकिंग में मिशेल स्टार्क फिर बने नंबर-1 गेंदबाज, टी20 में श्रेयस अय्यर सातवें स्थान पर

विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

5 नवंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज, बेनेट को मिली जिम्बाब्वे की कमान

5 नवंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज, बेनेट को मिली जिम्बाब्वे की कमान

ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी

ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

हार्दिक पंड्या को टीम में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा: शुभमन गिल

हार्दिक पंड्या को टीम में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा: शुभमन गिल