Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

दुनिया

मैला चक्रवात ने पापुआ न्यू गिनी के बोगेनविले में 11 लोगों की जान ली, मचाई तबाही

13 अप्रैल, 2026 04:23 PM

मेलबर्न : उष्णकटिबंधीय चक्रवात मेलिया के पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के स्वायत्त बोगेनविल क्षेत्र में टकराने के बाद कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें भूस्खलन में मारे गए आठ लोग शामिल हैं। पीएनजी मीडिया ने सोमवार को बताया कि बोगेनविल क्षेत्रमें 11 लोगों की मौत हो गई। यह क्षेत्र पोर्ट मोर्सेबी से लगभग 950 किमी उत्तर-पूर्व में सोलोमन सागर में स्थित है, जहां चक्रवात के कारण व्यापक तबाही हुई। नेशनल ब्राडकास्टिंग कार्पोरेशन आफ पापुआ न्यू गिनी के अनुसार, सेंट्रल बोगेनविल के असिको में भूस्खलन से घर नष्ट हो गए, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।

एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरे हुए पेड़ों की चपेट में आने से दो और महिलाओं की मौत हो गई, जबकि लगभग 12 अन्य लोग विभिन्न चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती हैं।
उष्णकटिबंधीय चक्रवात मेलिया ने सोलोमन सागर में कैटेगरी 5 की ताकत हासिल कर ली थी और पूर्वी पीएनजी तथा सोलोमन प्रायद्वीप में भारी बाढ़ और तबाही मचाई।
रविवार को जारी एक बयान में पीएनजी के प्रधानमंत्री जेम्स मेरेप ने कहा कि सरकार ने खाद्य राशन, स्वच्छ पानी, चिकित्सा सामग्री और अस्थायी आश्रयों सहित आवश्यक राहत सामग्री भेजना शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा, “हम सुनिश्चित करेंगे कि प्रभावित हर स्थान, हर द्वीप और हर समुदाय तक सहायता पहुंचे।”

समाचार एजेंसी के अनुसार, उष्णकटिबंधीय चक्रवात मेलिया के पहले न्यू गुएना के दक्षिण-पूर्वी सिरे पर कैटेगरी 2 या 3 के तूफान के रूप में टकराने का अनुमान था, लेकिन अब इसे उष्णकटिबंधीय निम्न दबाव (ट्रॉपिकल लो) में डाउनग्रेड कर दिया गया है।

यह प्रणाली पूरे प्रशांत क्षेत्र में विनाशकारी साबित हुई है, जिसने इमारतों को नष्ट किया, विशाल लहरें, तूफानी ज्वार (स्टॉर्म सर्ज) और भूस्खलन पैदा किए।
इससे पहले 8 अप्रैल को सोलोमन द्वीप में तीन लोगों के लापता होने की खबर थी, जबकि पूर्वी पापुआ न्यू गिनी में आपातकालीन चेतावनियां जारी थीं, जब चक्रवात मेलिया ने सोलोमन सागर में कैटेगरी 5 की ताकत हासिल कर ली थी।
ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग ने कहा था कि यह चक्रवात होनियारा से लगभग 425 किमी पश्चिम और पोर्ट मोर्सबी से 980 किमी पूर्व में कैटेगरी 5 का तूफान था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें