Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

मैनचेस्टर में सीरीज ड्रा करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

22 जुलाई, 2025 02:34 PM

मैनचेस्टर। इंग्लैंड और भारत की टीमें बुधवार को जब ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर चौथे टेस्ट के लिए उतरेंगी, तो भारत का इरादा ना सिर्फ इस मैदान पर पहली जीत हासिल करने का बल्कि सीरीज में वापसी करने का होगा। भारतीय टीम फिलहाल चोटों से गुजर रही है और उनके मुख्य टीम के तीन से चार खिलाड़ी चोटिल हैं। हालांकि उनके लिए अच्छी खबर यह है कि उनके विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पूरी तरह फिट होते दिख रहे हैं, जो लॉर्ड्स टेस्ट में विकेटकीपिंग के दौरान चोटिल हो गए थे।

ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी घुटने की चोट के कारण पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर वापसी कर सकते हैं, जो पहले टेस्ट में खेले थे। वहीं अर्शदीप सिंह बाएं हथेली की चोट के कारण इस टेस्ट से बाहर हैं, जबकि आकाश दीप को भी चोटिल हैं। ऐसे में टीम में बुलाए गए युवा तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को जगह मिल सकती है। वहीं, इंग्लैंड की टीम लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर आ रही है और उनका इरादा इस मैच को जीतकर पहले एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी पर कब्जा ज़माना होगा। पिछले मैच में अपनी उंगली तुड़वा बैठे ऑफ स्पिनर बशीर अहमद सीरीज से बाहर हैं और उनकी जगह लियाम डॉसन को अंतिम एकादश में जगह मिली है। इंग्लैंड ने मैच के दो दिन पहले ही अपने एकादश का ऐलान कर दिया है।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
अंशुल कम्बोज : कम्बोज को आनन-फानन में टीम में शामिल किया गया है, लेकिन लाल गेंद के साथ उनका घरेलू क्रिकेट का अनुभव उन्हें बड़े स्तर के लिए तैयार बनाता है। उन्होंने हाल ही में इंडिया ए की तरफ से इंग्लैंड का दौरा किया था और दो मैचों की तीन पारियों में पांच विकेट लिए थे, साथ ही बल्ले के साथ भी एक अर्धशतक बनाया था। इसके पहले उन्होंने आईपीएल 2025 में आठ मैचों में आठ विकेट लिए थे।

अगर कम्बोज के प्रथम श्रेणी करियर की बात की जाए तो दाएं हाथ की तेज गेंदबाजी करने वाले हरियाणा के इस तेज गेंदबाज ने 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 22.88 की औसत से 79 विकेट लिए हैं, जिसमें दो पंजा और एक 10-विकेट हॉल शामिल है। उन्होंने केरल के खिलाफ एक रणजी ट्रॉफी मैच की एक पारी में 10 विकेट लिए थे। वहीं 2024-25 के दलीप ट्रॉफ़ी में उन्होंने तीन मैचों की आठ पारियों में 16 विकेट लिए थे, जिसमें एक पारी में 8 विकेट-हॉल शामिल था। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन की मदद से प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब जीता और चयनकर्ताओं की नजर में अपनी जगह बनाई। अब अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वह इस मौके को पूरी तरह भुनाने की कोशिश करेंगे।

लियाम डॉसन : जहां इस मैच में कम्बोज का डेब्यू हो सकता है, वहीं इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर आठ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। भारत के खिलाफ 2016 में चेन्नई में टेस्ट डेब्यू करने वाले डॉसन ने अपना पिछला और तीसरा टेस्ट जुलाई 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। लेकिन हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करके उन्होंने अंतिम एकादश मे जगह बनाई है। उनके लिए अच्छी बात यह है कि वह गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

उन्होंने हैंपशायर की तरफ से खेलते हुए इस सीजन में नौ मैचों की 14 पारियों में 44.66 की औसत से अपनी टीम की तरफ़ से सर्वाधिक 536 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने नौ मैचों में 21 विकेट भी लिए हैं। पिछले सीजन भी वह अपनी काउंटी के लिए दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज (956 रन) और दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (54 विकेट) थे। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर इन दो क्रिकेटरों ने टेस्ट क्रिकेट में जगह बनाई है और वहां वे अच्छा प्रदर्शन कर इस टेस्ट को अपना बना सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी