Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं, सिर्फ ‘आप’ का हूं: संजीव अरोड़ा

27 अप्रैल, 2026 07:09 PM

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने के कयास पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। सोमवार को उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं। चंडीगढ़ में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि भाजपा में जाने का कोई प्रोग्राम नहीं है। मैं भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं, मैं आम आदमी पार्टी में हूं और आगे भी रहूंगा। मैं पंजाब सरकार में मंत्री हूं और कल भी मंत्री के तौर पर आप सभी से मिलता रहूंगा। मंत्री संजीव अरोड़ा का यह बयान उस वक्त आया है जब पंजाब कोटे से ही आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो गए।

राघव चड्ढा ने यहां तक कहा कि वे गलत पार्टी में थे। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि सांसदों के बाद पंजाब में आप के कई विधायक टूट सकते हैं।
हालांकि, संजीव अरोड़ा ने फिलहाल भाजपा में शामिल होने के सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

दूसरी ओर पंजाब में बिजली कटौती को लेकर पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में ही नहीं, देश के विभिन्न राज्यों में बिजली की समस्या पैदा हुई है। नॉर्थ इंडिया में समस्या देखने को मिल रही है।
उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से हुई। हालांकि बिजली विभाग और हम लोगों ने पूरी कोशिश की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

ईडी की रेड को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने एक्स पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रख दी है। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि 1 मई के बाद लोगों को बिजली से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। अन्य राज्यों के साथ 'पावर बैंकिंग' समझौते के तहत जरूरी बिजली की व्यवस्था करने का काम जारी है। राज्य सरकार अलग से 1500 मेगावाट बिजली खरीदने जा रही है।
बिजली कटौती को लेकर भाजपा लगातार भगवंत मान की सरकार पर हमलावर है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट