Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी • हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण • अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला • सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार • पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा • मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया • पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान • पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज • हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी • जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9 से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे, AQI 500 के पार

हरियाणा

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया

10 नवंबर, 2026 05:49 PM

नूंह : मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज (वक्फ) में विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर पिछले 40 दिनों से लगातार चल रहे धरने में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया पहुंचे। उन्होंने धरनारत विद्यार्थियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना तथा उनकी सभी प्रमुख मांगों को जायज ठहराते हुए धरने को अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर निशित कटारिया ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि विद्यार्थियों और कर्मचारियों को अपनी जायज मांगों के लिए पिछले 40 दिनों से धरने पर बैठना पड़ रहा है। शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और कर्मचारियों को उनके अधिकार एवं सम्मान दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थियों को पर्याप्त शिक्षक, बेहतर लैब, लाइब्रेरी, स्वच्छ पेयजल, हॉस्टल और खेल सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं, वहीं कर्मचारियों को वेतन, पदोन्नति, वेतन आयोग और अन्य सेवा लाभों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो यह बेहद चिंताजनक विषय है। विद्यार्थियों का भविष्य और कर्मचारियों का सम्मान किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोबीन खान ने कहा कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। पिछले 40 दिनों से लगातार धरने पर बैठे विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुध न लेना प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी और कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों का समाधान काफी पहले हो जाना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इस संघर्ष में विद्यार्थियों और कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रशासन को हठधर्मिता छोड़कर तुरंत बातचीत करनी चाहिए और सभी जायज मांगों को पूरा करना चाहिए। युवाओं के भविष्य और कर्मचारियों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।


निशित कटारिया ने हरियाणा वक्फ बोर्ड प्रशासन से मांग की कि 40 दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की आवाज को गंभीरता से सुना जाए, उनके साथ तत्काल बैठक की जाए और सभी जायज मांगों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि युवा कांग्रेस विद्यार्थियों के भविष्य, कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
जब तक उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं होता, युवा कांग्रेस उनके हक की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। शिक्षा का अधिकार, कर्मचारियों का सम्मान और युवाओं का भविष्य हमारी प्राथमिकता है। इस सत्याग्रह में मुख्य तौर पर मौजूद रहे मक़सूद शिकरावा शाहीन शम्स मुकुल देसवाल करुण तंवर मुबारिक मालिक सैफुल्ला खान हासिम कैफ खान इरशाद पहलवान।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी

राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप दें, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: नायब सिंह सैनी

हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण

हिसार में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, 75 क्विंटल प्रसाद का हुआ वितरण

अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला

अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : अशोक बुवानीवाला

सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार

सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार

पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा

पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा

हरियाणा में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: धान की सरकारी खरीद सबसे निचले स्तर पर, 409 करोड़ का भुगतान अभी भी अटका

हरियाणा में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: धान की सरकारी खरीद सबसे निचले स्तर पर, 409 करोड़ का भुगतान अभी भी अटका

हादसों के खतरे के बीच बड़ा फैसला; पुंडरी बस अड्डे को PWD ने किया कंडम घोषित, अनिल विज ने बसों की एंट्री रोकने के दिए निर्देश

हादसों के खतरे के बीच बड़ा फैसला; पुंडरी बस अड्डे को PWD ने किया कंडम घोषित, अनिल विज ने बसों की एंट्री रोकने के दिए निर्देश

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

दिवाली के बाद हरियाणा की हवा हुई जहरीली, बहादुरगढ़ में AQI 395 तक पहुंचा; जानें बाकी जिलों का हाल

दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप

दिवाली की रात फरीदाबाद में दर्जनों झुग्गियां जलीं, रॉकेट गिरने से भड़की आग...मचा हड़कंप

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार

अनिल विज की दूरदर्शी सोच से बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनता को मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार