Tuesday, November 17, 2026
BREAKING
• लादेन का पता बताने वाले डॉक्टर की रिहाई तक, अमेरिका से पाकिस्तान को नहीं मिलेगी 3.3 करोड़ डॉलर की मदद • भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी • मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स • टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन • 'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत • आईपीएल 2027 रिटेंशन: एमएस धोनी रिटेन होंगे या रिलीज, सीएसके की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार • न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, मिशेल सेंटनर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए • रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत • कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है' • पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

बाज़ार

मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स

17 नवंबर, 2026 12:55 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में दो बड़ी योजनाएं 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप इंडिया' शुरू की थीं। दोनों के ही काफी अच्छे परिणाम मिले हैं और इससे देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में तेज इजाफा हुआ है। यह बयान एक्सपर्ट्स की ओर से दिया।

भारत फॉरवर्ड समिट के साइडलाइन में समाचार एजेंसी समाचार एजेंसी से बातचीत में बर्टेल्समैन इन्वेस्टमेंट इंडिया में पार्टनर रोहित सूद ने कहा,"पीएम मोदी के द्वारा शुरू की गई दोनों पहल 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप इंडिया' काफी सफल रही हैं। मेक इन इंडिया के तहत देश में मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग काफी तेजी से बढ़ी है। साथ ही, निर्यात में भी इजाफा हुआ है।"

उन्होंने आगे कहा, "इन योजनाओं से देश के कई क्षेत्रों में निवेश आया है और हमने खुद ऐसे स्टार्टअप्स में निवेश किया है, जो स्पेशियलिटी केमिकल और अन्य एडवांस मटेरियल के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।"

सूद ने आगे कहा कि देश की बड़ी जनसंख्या अभी तक कृषि पर निर्भर है। हम सर्विसेज में भी अच्छा कर रहे हैं। अब देश में मैन्युफैक्चरिंग को काफी तेजी से बढ़ाना है। चीन, जापान और जर्मनी जैसे देशों ने मैन्युफैक्चरिंग के दम पर ही तेज विकास हासिल किया है।

रोजाना के सह-संस्थापक अद्वैत सिंह ने कहा कि देश के ग्रामीण इलाकों में मौजूदा समय में 42 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का उपभोग होता है। उत्तर प्रदेश में अकेले कॉस्मेटिक, प्रोसेस्ड फूड और अन्य की 1.5 से 2 लाख करोड़ रुपए की खपत होती है।

इससे कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 2047 के भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जो विजन देखा है, वह अब पूरे देश और दुनिया में दिखाई दे रहा है। अगर आप सच में ग्रामीण भारत को देखें, तो इस बार, कपड़ा मंत्री के तौर पर मैं बता सकता हूं कि देश के कुल 750 जिलों में से 548 जिलों ने निर्यात किया है, चाहे मात्रा कुछ भी रही हो। आज भारत तरक्की कर रहा है।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी

टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन

टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन

थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल

थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल

जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी

जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी

भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश

भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश

केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा

केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग

बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर

बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर

भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री

भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री