Tuesday, November 17, 2026
BREAKING
• भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी • मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स • टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन • 'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत • आईपीएल 2027 रिटेंशन: एमएस धोनी रिटेन होंगे या रिलीज, सीएसके की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार • न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, मिशेल सेंटनर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए • रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत • कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है' • पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी • प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

राष्ट्रीय

पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

17 नवंबर, 2026 12:39 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर प्रदेश के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने सपा के पीडीए के नारे पर भी सवाल उठाए। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने हमेशा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों को धोखा देने का काम किया है। पार्टी इन वर्गों के हितों की वकालत करने का दावा तो करती है लेकिन उसकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। सपा के पिछले कार्यकाल और उसके राजनीतिक फैसलों को देखने से यह स्पष्ट हो जाता है कि पार्टी की कथनी और वास्तविक कार्यशैली में काफी अंतर रहा है। मंत्री दानिश अंसारी ने सपा के पीडीए नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पार्टी के पास राज्यसभा में दो सदस्यों को भेजने का अवसर था, तब उसे पिछड़े, दलित या अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों को प्राथमिकता देनी चाहिए थी लेकिन पार्टी ने इन वर्गों के हितों को महत्व नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा को उस समय पिछड़े और दलित समाज की चिंता नहीं थी और मुस्लिम समुदाय के कल्याण के प्रति भी उसकी प्रतिबद्धता वास्तविक नहीं रही।
2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर हुई बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की बैठकों का कोई सार्थक उद्देश्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और उत्तर प्रदेश का विकास कभी भी इन दलों के एजेंडे में शामिल नहीं रहा है।


उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों में बाधा डालना है। विपक्षी दल ऐसी व्यवस्था को कमजोर करना चाहते हैं, जिसके तहत युवाओं को बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
दानिश आजाद ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों का भरोसा बढ़ा है। प्रदेश से गुंडा टैक्स और जबरन वसूली जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस प्रदेश में पुरानी व्यवस्था को दोबारा स्थापित करना चाहती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों और जबरन वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है जबकि विपक्षी दल ऐसी व्यवस्था को वापस लाना चाहते हैं।


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों पर दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। जनता के विश्वास और समर्थन के दम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं आम जनता के कल्याण, विकास, समृद्धि और तरक्की पर केंद्रित हैं। सरकार की जनकल्याणकारी पहलों का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है, जिसके कारण जनता का भरोसा भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर लगातार मजबूत हुआ है।


उन्होंने बताया कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटा है और पार्टी सकारात्मक एजेंडे के साथ जनता के बीच जाएगी। भाजपा का मुख्य चुनावी मुद्दा उत्तर प्रदेश का विकास, प्रगति, समृद्धि और जनता का कल्याण होगा। पार्टी को पूरा विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भाजपा को भारी बहुमत से जिताकर प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर देगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज न‍िमंत्रण में विशेष पोशाक पहनकर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, खास ऑटो रिक्शा की सवारी की

राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज न‍िमंत्रण में विशेष पोशाक पहनकर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, खास ऑटो रिक्शा की सवारी की

बजट 2027-28 की तैयारियां तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ की पहली प्री-बजट बैठक

बजट 2027-28 की तैयारियां तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ की पहली प्री-बजट बैठक

उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, इंडिया ब्लॉक मजबूत विकल्प पेश करेगा : खड़गे

उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, इंडिया ब्लॉक मजबूत विकल्प पेश करेगा : खड़गे

जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी

जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी

राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट'

राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट'

भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल

भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल

बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, सीएम सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य

बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, सीएम सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य

इंडिगो के विमान का लैंडिंग गियर हुआ खराब, पुणे में सुरक्षित उतरा

इंडिगो के विमान का लैंडिंग गियर हुआ खराब, पुणे में सुरक्षित उतरा