Tuesday, November 17, 2026
BREAKING
• भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी • मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में हुई बढ़ोतरी : एक्सपर्ट्स • टाटा संस पर सख्त आरबीआई, कहा- अपर-लेयर एनबीएफसी के लिए अनिवार्य लिस्टिंग समेत सभी नियमों का करना होगा पालन • 'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत • आईपीएल 2027 रिटेंशन: एमएस धोनी रिटेन होंगे या रिलीज, सीएसके की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार • न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, मिशेल सेंटनर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए • रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत • कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है' • पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी • प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा

मनोरंजन

कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है'

17 नवंबर, 2026 12:42 PM

मुंबई : कॉमेडियन जेफ रॉस के लिए यह वक्त दोहरी खुशी लेकर आया है। एक तरफ उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर खुद को कैंसर मुक्त बताया है, तो दूसरी तरफ कैंसर से अपनी लड़ाई पर बने उनके शो को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला है।

जेफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने परिवार, दोस्तों और फैंस का शुक्रिया अदा किया। उनका कहना है कि मुश्किल वक्त में सिर्फ बीमारी से लड़ना ही काफी नहीं होता बल्कि उन लोगों का साथ भी जरूरी होता है, जो हर कदम पर आपके साथ खड़े रहते हैं।

दरअसल, जेफ रॉस को 2024 में स्टेज 3 कोलन कैंसर का पता चला था। उस समय उनकी उम्र 60 साल थी। खास बात यह है कि उन्हें बीमारी का कोई लक्षण महसूस नहीं हो रहा था। वह पहली बार रूटीन चेकअप के लिए कोलोनोस्कोपी कराने गए थे और इसी जांच के दौरान कैंसर का पता चला।

जेफ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''जिंदगी कितनी अजीब है, है ना? इसमें अच्छा भी होता है, बुरा भी और बहुत कुछ ऐसा भी, जिसकी उम्मीद नहीं होती। मैं इस समय अपने ऑन्कोलॉजिस्ट के पास बैठा हूं और स्कैन की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं। वहीं, सभी लोग मुझे फोन कर रहे हैं, क्योंकि कैंसर और इससे मेरी लड़ाई पर बने मेरे शो को अभी ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला है।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं इस सम्मान से अभिभूत हूं और बहुत आभारी हूं। ऐसी मुश्किलों से बाहर निकलने के लिए सिर्फ आपकी अपनी लड़ाई ही काफी नहीं होती, बल्कि आपके साथ खड़ी पूरी टीम भी जरूरी होती है। मेरा परिवार, मेरे दोस्त और मेरे फैंस सबसे बेहतरीन हैं। नेटफ्लिक्स पर मेरे इस शो को इतना प्यार और समर्थन देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।''

जेफ ने अपने खास मजाकिया अंदाज में आगे कहा, ''अब क्या कहूं? जीतने वाली ऊर्जा है। ग्रैमी नॉमिनेशन मिल गया है। अब आगे जो भी होगा, देखा जाएगा।''

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''आज मैंने दो बार किस्मत को मात दी। मुझे ग्रैमी के लिए नॉमिनेशन मिला है और मैं कैंसर मुक्त हूं। लगता है कि मुझे मारना, मेरी कॉमेडी सुनने से भी ज्यादा मुश्किल है।''

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया

जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया

नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते

नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते

गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल

गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : 6 आरोपियों में 5 को न्यायिक हिरासत, सुनेहा पंडित 21 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : 6 आरोपियों में 5 को न्यायिक हिरासत, सुनेहा पंडित 21 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल

वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल

नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया

नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया

दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज

दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज

चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

30 साल बाद मुंबई लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, अब फिल्मों और ओटीटी में काम करने को तैयार

30 साल बाद मुंबई लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, अब फिल्मों और ओटीटी में काम करने को तैयार

बचपन से जैकी श्रॉफ के फैन रहे हैं शरद केलकर, एक दिन में दो बार देखी थी 'राम लखन'

बचपन से जैकी श्रॉफ के फैन रहे हैं शरद केलकर, एक दिन में दो बार देखी थी 'राम लखन'