Tuesday, November 17, 2026
BREAKING
• रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत • कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है' • पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी • प्रयागराज: गोपाष्टमी पर बलुआ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गौ माता की हुई पूजा • जेवर में साइड देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष; तीन लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती • जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया • नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते • गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल • हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून • राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज न‍िमंत्रण में विशेष पोशाक पहनकर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, खास ऑटो रिक्शा की सवारी की

मनोरंजन

नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते

17 नवंबर, 2026 12:32 PM

टेलीविजन प्रोड्यूसर और अभिनेता रघु राम 12 साल बाद लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी शो 'रोडीज रीबर्थ' में वापसी करने जा रहे हैं। शो की गैंग लीडर नेहा धूपिया रघुराम की इस वापसी से नाखुश नजर आ रही हैं। नेहा धूपिया ने समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि रघु की वापसी से वह बहुत घबराई हुई हैं। उन्होंने कहा, "उनकी वापसी से मैं बहुत डरी हुई हूं। काश, वह इस सीजन में नहीं होते। गेम में वे पहले जो ट्विस्ट लेकर आए थे, उसने हमें काफी चौंकाया था। दरअसल, जब वे पहली बार आए थे, तो हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है।" उन्होंने आगे कहा, "अगली बार जब वे फिर से लौटे, तो वे हमें और भी ज्यादा चौंकाने वाले ट्विस्ट लेकर आए थे। अब तो बस यही चाहते हैं कि हम अपना काम आराम से कर लें और रघु अचानक से न आ जाएं।"


बता दें कि रघु राम ने साल 2003 में शो 'रोडीज' की शुरुआत और निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। वो शो के पहले सीजन से लेकर 11वें सीजन तक बतौर जज और मास्टरमाइंड जुड़े रहे। उनके सख्त रवैये और तीखे सवालों के चलते उन्हें टीवी का सबसे कड़क जज माना जाता था।


साल 2014 में क्रिएटिव मतभेदों और प्रोड्यूसर्स के दखल के कारण रघु राम ने अपने भाई राजीव लक्ष्मण के साथ यह शो छोड़ दिया था। पूरे 12 साल के लंबे अंतराल के बाद, रघु राम एक बार फिर शो के 21वें सीजन 'रोडीज रीबर्थ' में लौट रहे हैं। इस बार वे एक खास और नई शक्ति के साथ वापसी कर रहे हैं, जिससे वे कंटेस्टेंट्स के 'मौत या पुनर्जन्म' जैसे बड़े फैसले करेंगे।
'एमटीवी रोडीज' सबसे लंबे समय तक चलने वाले एडवेंचर रियलिटी शोज में से एक है और इसका क्रेज भारतीय सीमाओं के बाहर भी कई देशों में देखने को मिलता है। रोडीज की लोकप्रियता को देखते हुए इसे दुनिया भर के 35 से अधिक देशों में प्रसारित किया जाता रहा है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है'

कैंसर को दी मात और शो को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन, जेफ रॉस बोले-'जिंदगी अजीब है'

जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया

जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया

गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल

गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : 6 आरोपियों में 5 को न्यायिक हिरासत, सुनेहा पंडित 21 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : 6 आरोपियों में 5 को न्यायिक हिरासत, सुनेहा पंडित 21 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल

वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल

नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया

नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया

दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज

दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज

चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

30 साल बाद मुंबई लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, अब फिल्मों और ओटीटी में काम करने को तैयार

30 साल बाद मुंबई लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, अब फिल्मों और ओटीटी में काम करने को तैयार

बचपन से जैकी श्रॉफ के फैन रहे हैं शरद केलकर, एक दिन में दो बार देखी थी 'राम लखन'

बचपन से जैकी श्रॉफ के फैन रहे हैं शरद केलकर, एक दिन में दो बार देखी थी 'राम लखन'