Monday, November 16, 2026
BREAKING
• जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी • भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम • न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी भारत की असली 'अग्निपरीक्षा', निराशाजनक रहा है रिकॉर्ड • दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 गेंदबाज, पहले स्थान पर आर अश्विन • वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल • नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया • दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज • चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

बाज़ार

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी

16 नवंबर, 2026 02:26 PM

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 218.53 अंक या 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,810.98 और निफ्टी 61.85 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,206.15 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया भी हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, टीसीएस, टाइटन, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और टाटा स्टील लूजर्स थे।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसमें डाओ जोन्स में 0.10 प्रतिशत की तेजी और नैस्डैक में 0.91 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

जानकारों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की लगातार आक्रामक खरीदारी ने भारतीय बाजार के सेंटीमेंट और माहौल को पूरी तरह से बदल दिया है। पिछले एक महीने में, 9.4 प्रतिशत रिटर्न के साथ भारत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बड़ा बाजार रहा है। इसने अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे अन्य बड़े बाजारों को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने नकारात्मक रिटर्न दिया है। भारतीय बाजार का यह बेहतर प्रदर्शन आगे भी जारी रहने की संभावना है, क्योंकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) से और अधिक निवेश आने की उम्मीद है।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी

जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी

भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश

भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश

केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा

केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग

बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर

बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर

भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री

भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी

भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी