Thursday, July 02, 2026
BREAKING
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला; सेंसेक्स 77,000 के पार फीफा विश्व कप: बाइचुंग भूटिया ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल का समर्थन किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बोलती है इंग्लैंड की तूती, सेमीफाइनल में आसान नहीं प्रोटियाज टीम की राह न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए बेन सियर्स हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा

दुनिया

मेक्सिको में ड्रग माफिया के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा, भारतीय दूसावास ने जारी किया परामर्श

23 फ़रवरी, 2026 02:15 PM

नई दिल्ली। भारत ने मेक्सिको में रह रहे अपने नागरिकों को सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और “कानूनी गतिविधियों के आसपास के क्षेत्रों” से दूर रहने की सलाह जारी की है। यह परामर्श मेक्सिको पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात ड्रग माफिया के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के मद्देनज़र दिया गया है। मारे गए ड्रग माफिया की पहचान नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ ‘एल मेंचो’ के रूप में हुई है, जो जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का सरगना था। वह सैनिकों के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ था। मेक्सिको सिटी ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। इसके बाद कई इलाकों में हिंसक घटनाएं सामने आईं।

भारतीय दूतावास द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि भारतीय नागरिक ऐसी जगहों से दूर रहें जहां विधिक एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। अपने आसपास के माहौल के प्रति सजग रहें, सुरक्षित स्थान पर शरण लें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। परामर्श में कहा गया, “वर्तमान में सुरक्षा अभियान चल रहे हैं और उनसे जुड़े सड़क अवरोध तथा आपराधिक गतिविधियां सामने आ रही हैं। जालिस्को राज्य (पुएर्तो वल्लार्टा, चापाला और ग्वाडलहारा क्षेत्र), तामाउलिपास राज्य (रेनोसा और अन्य नगरपालिकाएं), मिचोआकान राज्य, गुएरेरो राज्य और नुएवो लियोन राज्य में रहने वाले भारतीय नागरिक अगले आदेश तक अपने स्थान पर ही रहें।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर