Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर के साथ सीमावर्ती सुरक्षा, राहत कार्यों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया

14 मई, 2026 07:00 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्रा सिंह से मुलाकात के दौरान पंजाब में मजबूत सिविल-मिलिट्री तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें दोनों पक्षों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती राज्य पंजाब में सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, राहत कार्यों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में तालमेल मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। चंडीगढ़ में हुई इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्टों में तेजी लाने और उभरती सुरक्षा एवं अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वित ढांचा विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह द्वारा पश्चिमी सेना की कमान संभालने के बाद आर्मी कमांडर और मुख्यमंत्री के बीच पहली मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय महत्व के कई मुद्दों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि ऑपरेशनल क्षमता को और बढ़ाया जा सके और राष्ट्रीय सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा सके।

पंजाब के रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, जिसकी लगभग 550 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा है और इसलिए इस क्षेत्र में सिविल-मिलिट्री सहयोग को और मजबूत करना बेहद महत्वपूर्ण है।” उन्होंने समन्वय आधारित नीति निर्माण और मजबूत आंतरिक सुरक्षा तंत्र के माध्यम से विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदाओं, बाहरी खतरों और अन्य संकटों का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए मजबूत रणनीति विकसित करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिविल प्रशासन और सशस्त्र सेनाओं के बीच मजबूत सहयोग राष्ट्रीय हितों की रक्षा और आपात स्थिति के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

बैठक में सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, युवा सशक्तिकरण, अग्निवीरों के पुनर्वास और ऑपरेशनल तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण भूमि अधिग्रहण मामलों पर भी विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। राहत कार्यों, सशस्त्र सेनाओं में भर्ती और सेवा दे रहे सेना के कर्मियों तथा पूर्व सैनिकों के लिए आवासीय प्रोजेक्टों सहित कल्याणकारी कदमों पर भी चर्चा की गई।

सशस्त्र सेनाओं का सहयोग करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह को भारतीय सेना द्वारा देश की सेवा में की जाने वाली हर पहल के लिए राज्य की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव के . ए . पी . सिन्हा, ब्रिगेडयर समीर ठक्कर , कर्नल जसदीप संधू , मुख्यालय पश्चिमी कमान के सिविल-मिलिट्री मामलों के सलाहकार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार

15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार

पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान

पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान

योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन

योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन

नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान; कहा,

नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान; कहा, "हम पंजाब से नशे का कलंक मिटा देंगे"

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान 12वीं कक्षा के टॉपर्स से करेंगे मुलाकात

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान 12वीं कक्षा के टॉपर्स से करेंगे मुलाकात

PSEB 12th Result 2026 : पंजाब बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 91.46 प्रतिशत छात्र पास; मानसा की सुपनीत कौर ने किया टॉप, लड़कियों ने फिर गाड़े झंडे

PSEB 12th Result 2026 : पंजाब बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 91.46 प्रतिशत छात्र पास; मानसा की सुपनीत कौर ने किया टॉप, लड़कियों ने फिर गाड़े झंडे

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर 'आप' का बड़ा आरोप, 'भाजपा जिम्मेदार, सिंगर ने नहीं स्वीकारा था उसका ऑफर'

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर 'आप' का बड़ा आरोप, 'भाजपा जिम्मेदार, सिंगर ने नहीं स्वीकारा था उसका ऑफर'

पंजाब में फिर बम की धमकी से हड़कंप, सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ निशाने पर

पंजाब में फिर बम की धमकी से हड़कंप, सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ निशाने पर

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल