Friday, May 22, 2026
BREAKING
भारत और साइप्रस ने वैश्विक व्यापार, कनेक्टिविटी को नया आकार देने में आईएमईसी की क्षमता पर की चर्चा जगुआर फाइटर जेट्स के स्पेयर पार्ट्स की कमी होगी खत्म, स्वदेशी समाधान तलाशने में जुटी वायुसेना लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 63 पैसे चढ़कर 95.73 पर बंद पीएम मोदी के घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने वाले अभियान से बढ़ेगी विदेशी मुद्रा आय और होटल निवेश: एचएआई भारत ने अफगानिस्तान को फिर भेजी मानवीय मदद, 20 टन जरूरी वैक्सीन की सप्लाई अजय राय के विवादित बयान पर सीएम योगी का कांग्रेस पर तंज, 'देशवासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति नहीं रही' 19वें रोजगार मेले में पीएम मोदी शनिवार को वितरित करेंगे 51,000 नियुक्ति पत्र पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ईंधन संकट के बीच कार पूलिंग पर दिया जोर गाय हमारी पूजनीय माता है और सारे हिंदुस्तानियों को उसका सम्मान करना चाहिए : अनिल विज बिना एक भी युनिट बिजली लिए सरकार ने तीस्ता कंपनी को लुटा डाला ₹1345 करोड़ : भूपेंद्र हुड्डा

पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अहम फैसला; भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों का समय सुबह 7:30 बजे किया

22 मई, 2026 08:30 PM

चंडीगढ़ : भीषण गर्मी के मद्देनजर लोगों को राहत देने के उद्देश्य से अहम फैसला लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों का समय बदलने की घोषणा की है। जनहित में नए समय के अनुसार कामकाज का समय मौजूदा सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे की बजाय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा।

इस फैसले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि बदला हुआ समय 25 मई से लागू होगा और अगले आदेशों तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "यह फैसला आम लोगों की सुविधा के लिए लिया गया है ताकि वे पूरे पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के दौरान सरकारी दफ्तरों में आसानी से अपने काम करवा सकें। हर किसी की भलाई सुनिश्चित करने के लिए सभी भागीदारों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि बदले हुए समय से लोग अपने काम से छुट्टी लिए बिना सुबह-सुबह अपने सरकारी काम पूरे कर सकेंगे। उन्होंने कहा, "इस कदम से कर्मचारियों को भी बड़ा फायदा होगा, क्योंकि वे दिन में तापमान बढ़ने से पहले अपनी ड्यूटी खत्म कर सकेंगे।"

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अब कर्मचारियों को अपने बच्चों के साथ बिताने के लिए अधिक समय मिलेगा, जो स्कूलों और कॉलेजों के बदले हुए समय के कारण लगभग उसी समय घर लौटेंगे। उन्होंने कहा, "यह फैसला पंजाब सरकार की लोक-पक्षीय पहुंच और नागरिकों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह नया समय प्रदेश भर के स्कूलों व कॉलेजों के साथ-साथ पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों पर लागू होगा। उन्होंने आगे कहा, "पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के आंकड़ों के अनुसार बिजली का पीक लोड दोपहर 1:00 बजे के बाद शुरू होता है, इसलिए दफ्तरों का नया समय बिजली की खपत को कम करने और बिजली के बुनियादी ढांचे पर दबाव को घटाने में भी मदद करेगा।"

समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि जनता की सुविधाओं की रक्षा और लोगों की भलाई सुनिश्चित करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ईंधन संकट के बीच कार पूलिंग पर दिया जोर

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ईंधन संकट के बीच कार पूलिंग पर दिया जोर

गैंगस्टरां ते वार का 122वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 512 स्थानों पर छापेमारी; 244 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 122वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 512 स्थानों पर छापेमारी; 244 गिरफ्तार

आवारा कुत्तों संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पंजाब सरकार पूरे राज्य में पूरी तरह लागू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आवारा कुत्तों संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पंजाब सरकार पूरे राज्य में पूरी तरह लागू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पूर्व विधायक साही राम बिश्नोई चौधरी के निधन पर दुख व्यक्त

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पूर्व विधायक साही राम बिश्नोई चौधरी के निधन पर दुख व्यक्त

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जीएनडीयू शाखा में आयोजित किया मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जीएनडीयू शाखा में आयोजित किया मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम

जालंधर में खौफनाक वारदात : पति ने सिर पर तवा मारकर पत्नी की बेरहमी से की हत्या, आंखें तक आईं बाहर; कत्ल के बाद खुद पहुंचा थाना

जालंधर में खौफनाक वारदात : पति ने सिर पर तवा मारकर पत्नी की बेरहमी से की हत्या, आंखें तक आईं बाहर; कत्ल के बाद खुद पहुंचा थाना

जीरकपुर पहुंचे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बिट्टू, नगर निगम-विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जीरकपुर पहुंचे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बिट्टू, नगर निगम-विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

गैंगस्टरां ते वार का 121वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 552 स्थानों पर छापेमारी; 243 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 121वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 552 स्थानों पर छापेमारी; 243 गिरफ्तार

मोहिंदर भगत ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों की समस्याएं सुनीं, हर संभव सहायता करने का दिया भरोसा

मोहिंदर भगत ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों की समस्याएं सुनीं, हर संभव सहायता करने का दिया भरोसा

नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो भाई 5.5 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो भाई 5.5 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार