Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

मिडिल ईस्ट में ‘सीजफायर’ पर वैश्विक प्रतिक्रिया: रूस-स्पेन ने कसा तंज, जर्मनी, फ्रांस और यूक्रेन ने किया स्वागत

08 अप्रैल, 2026 08:20 PM

मिडिल ईस्ट 40 दिन बाद शांत है। 48 घंटे की डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 हफ्ते के सीजफायर का ऐलान किया। हमेशा ‘डिप्लोमेसी और डायलॉग’ की बात करने वाले भारत ने संघर्ष विराम का स्वागत किया तो वहीं दुनिया के अलग-अलग देशों ने भी इस पर मिलीजुली राय रखी। रूस-स्पेन ने तंज कसा तो जर्मनी, फ्रांस, यूक्रेन, ब्रिटेन, स्पेन ने इसका स्वागत किया। खाड़ी देशों ने भी राहत की सांस ली है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा के अनुसार, इस संघर्ष में अमेरिका-इजरायल की हार हुई है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को ईरान पर “बिना उकसावे के किया गया एक तरफा आक्रामक हमले” में दोनों (यूएस-इजरायल) की “करीबी हार” हुई है। उन्होंने स्पुतनिक रेडियो पर कहा, “हमारे देश ने शुरू से ही, अपने पहले बयानों में कहा था कि इस हमले को तुरंत रोकना जरूरी है।”

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे “बहुत अच्छा” कदम बताया। मैक्रों ने एक्स पर कहा कि यह समझौता क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में सकारात्मक पहल है, लेकिन उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि लेबनान की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस सीजफायर में लेबनान को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि पूरे क्षेत्र में व्यापक और स्थायी शांति स्थापित की जा सके।

जर्मनी ने भी सीजफायर का स्वागत किया है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि आने वाले दिनों में कूटनीतिक प्रयासों के जरिए जंग का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने सीजफायर और होर्मुज स्ट्रेट के खुलने का स्वागत किया। साथ ही अमेरिका को सलाह दी कि उसे इसी तरह रूस को भी यूक्रेन के खिलाफ हमले रोकने के लिए मजबूर करना चाहिए।

स्पेन के विदेश मंत्री ने ईरान में सीजफायर, लेकिन लेबनान में हमले जारी रखने के इजरायली रवैए की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति के बाद भी इजरायल ने लेबनान में अपना जमीनी कैंपेन जारी रखने का दावा किया। “इसे मंजूर नहीं” किया जा सकता है। जोस मैनुअल अल्बेरेस ने पब्लिक रेडियो आरएनई को बताया, “सभी फ्रंट खत्म होने चाहिए, और सभी फ्रंट का मतलब लेबनान भी है।”

वहीं स्पेनिश प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने एक्स पर सीजफायर का “अच्छी खबर” के तौर पर स्वागत किया, लेकिन कहा कि स्पेन “ दुनिया में आग लगाने वालों की इसलिए तारीफ नहीं कर सकता।” सांचेज ने डिप्लोमेसी (कूटनीति), इंटरनेशनल लीगैलिटी (अंतर्राष्ट्रीय वैधता) और पीस (शांति) की जरूरत पर बल दिया। यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने उम्मीद जताई कि सीजफायर ‘इलाके और दुनिया के लिए राहत का पल लाएगा।'

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’