Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत:बलतेज पन्नू

03 मई, 2026 05:26 PM

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था और नशा मुक्ति के लिए उठाए जा रहे क्रांतिकारी कदमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब में युद्ध नशयां विरुद्ध'' और 'गैंगस्टरों पर वार' मुहिम पूरी प्रतिबद्धता के साथ चलाई जा रही है।

गैंगस्टरों पर शिकंजा मजबूत करने के लिए पंजाब पुलिस की तकनीकी प्रगति पर चर्चा करते हुए पन्नू ने कहा कि हमारी पुलिस अब पूरी तरह हाई-टेक हो चुकी है। अब गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। पंजाब पुलिस ने एक अत्याधुनिक 'वॉइस बैंक' तैयार किया है जिसमें 84,000 से ज्यादा दोषियों और संदिग्धों के वॉइस सैंपल लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में शम्भू धमाके के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पुराने धमाकों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। ये सब गिरफ्तारियां इसी तकनीक की मदद से संभव हुई हैं।

पन्नू ने बताया कि पंजाब पुलिस के पास अब दुनिया भर में सक्रिय लगभग 3 लाख 90 हजार से अधिक अपराधियों का विशाल डेटाबेस उपलब्ध है। वॉइस रिकगनाइजेशन सिस्टम की मदद से अब अपराधियों की पहचान और उनके ठिकानों का पता महज कुछ ही मिनटों में लगा लिया जाएगा।

पन्नू ने कहा कि पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करने वाला अब बच नहीं पाएगा। सूबे की हाई-टेक पुलिस इस एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से हर अपराधी को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी।

नशे और गैंगस्टरवाद के खिलाफ आप सरकार की मुहिम का जिक्र करते हुए बलतेज पन्नू ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 'युद्ध नशयां विरुद्ध' मुहिम पिछले 427 दिनों से निरंतर जारी है। इस अभियान के तहत न केवल भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए जा रहे हैं, बल्कि नशों के सौदागरों की कमर भी तोड़ी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने नशे की काली कमाई से आलीशान महल खड़े किए हैं, उन पर सरकार का 'पीला पंजा' (बुलडोजर) लगातार चल रहा है। यह मुहिम तब तक नहीं रुकेगी जब तक पंजाब की धरती से नशे का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट