Monday, March 23, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

दुनिया

महिला सशक्तिकरण के दावों के पीछे पुरातन सोच: बांग्लादेश में जमात के महिला एजेंडे पर उठते सवाल

12 फ़रवरी, 2026 12:11 PM

बांग्लादेश की कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के हालिया बयान और चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं के प्रति समावेशी और सुरक्षात्मक छवि पेश की गई है, लेकिन उसकी लंबे समय से चली आ रही रूढ़िवादी सोच में कोई वास्तविक बदलाव नहीं दिखता। एक रिपोर्ट में बुधवार को यह दावा किया गया।

‘मालदीव्स इनसाइट’ की रिपोर्ट के अनुसार, जमात महिलाओं को प्रतिनिधित्व और सुरक्षा देने का वादा तो करती है, लेकिन नेतृत्व पदों पर महिलाओं की अनुपस्थिति, चुनाव में किसी भी महिला उम्मीदवार को मैदान में न उतारना और महिलाओं को घरेलू दायरे तक सीमित रखने वाली बयानबाजी उसके दावों को कमजोर करती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीयत कानूनों पर जमात का अस्पष्ट रुख भी इस बात का संकेत देता है कि महिलाओं को लेकर उसकी सोच अब भी अलगाव और अधीनता पर आधारित है, न कि वास्तविक सशक्तिकरण पर। रिपोर्ट के अनुसार, “इस्लामी आंदोलनों में महिला सशक्तिकरण का सवाल हमेशा विरोधाभासों से भरा रहा है और बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी इसका एक स्पष्ट उदाहरण है।

सतह पर पार्टी का हालिया चुनावी घोषणा पत्र समावेशिता की बात करता है और सरकार में महिलाओं, जातीय व धार्मिक अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व देने का वादा करता है। लेकिन पार्टी के पुराने रुख और व्यवहार के संदर्भ में देखें तो ये वादे वास्तविक लैंगिक समानता के बजाय प्रतीकात्मक कदम ज्यादा लगते हैं।”

रिपोर्ट में बताया गया कि चुनावी सभाओं में जमात के अमीर शफीकुर रहमान ने बार-बार महिलाओं की “सुरक्षा और गरिमा” को प्राथमिकता बताया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाएं “घर, सड़क, कार्यस्थल और हर जगह सुरक्षित रहेंगी।” घोषणापत्र में सुरक्षित कार्य वातावरण, मातृत्व के दौरान कम कार्य समय, महिलाओं के लिए विशेष बस सेवाएं, सीसीटीवी कैमरे और आपातकालीन हेल्पलाइन जैसी घोषणाएं भी शामिल हैं।

हालांकि, रिपोर्ट का कहना है कि ये वादे सशक्तिकरण की बजाय संरक्षण पर अधिक जोर देते हैं, जिससे यह धारणा मजबूत होती है कि महिलाओं को सक्रिय सार्वजनिक भागीदारी के बजाय संरक्षित किए जाने वाले कमजोर वर्ग के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट में यह भी रेखांकित किया गया कि आगामी चुनाव में जमात-ए-इस्लामी ने एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। इससे मंत्रिमंडल में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के दावे पर सवाल खड़े होते हैं। पार्टी नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट किया है कि महिलाएं सर्वोच्च पदों पर नहीं आ सकतीं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग