Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
तानिया सचदेव: चेस की 'ग्लैमर गर्ल', 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है? डिजिटल भुगतान में तेज उछाल के बावजूद भारत में चलन में नकदी बढ़ी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर नारियल उत्पादन में भारत सबसे आगे, वैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी 31 प्रतिशत से अधिक ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा' कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

राष्ट्रीय

मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

17 मार्च, 2026 11:40 AM

देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की आज मंगलवार को पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एक जननेता के रूप में उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। एक कट्टर राष्ट्रवादी और दिल से विनम्र इंसान, पर्रिकर का जीवन और राष्ट्र के प्रति उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। एक जननेता के रूप में उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा और सादगी के आदर्श प्रतीक पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म भूषण’ मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने राजनीति में शुचिता, प्रशासन में पारदर्शिता और राष्ट्रसेवा में समर्पण की मिसाल स्थापित की। उनका जीवन जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण है।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय राजनीति के अनमोल रत्न, पद्म भूषण से सम्मानित, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन! अपनी सादगी, बेदाग छवि और अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा से उन्होंने भारतीय राजनीति में शुचिता के नए मानक स्थापित किए। ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के उनके संकल्प और गोवा के विकास के प्रति उनके समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने प्रत्येक दायित्व के निर्वहन में देश की सेवा के साथ अनुशासन और परिश्रम का अनुकरणीय अध्याय लिखा। सादगी, संयम और समर्पण से परिष्कृत उनका व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देगा।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सादगी और शुचिता की प्रतिमूर्ति, पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म भूषण’ मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। एक दूरदर्शी नेता और कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने सार्वजनिक जीवन में शुचिता के जो प्रतिमान स्थापित किए, वे अद्वितीय हैं। राष्ट्र की सुरक्षा को नई दिशा देने तथा अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “शुचिता, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श प्रतिमान, पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म भूषण’ मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। अपने सरल व्यक्तित्व, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण से उन्होंने सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना