Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

भारत 17 साल बाद टी-20 विश्व कप चैंपियन

30 जून, 2024 09:54 AM

 बारबाडोस: दिल की धडक़नें रोक देने वाले फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को सात रन से हराकर विश्व कप जीत लिया। बारबाडोस में हुए फाइनल मुकाबले में बुमराह की सधी हुई गेंदबाजी ने जीत के मुहाने पर खड़े साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी। 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 169 रन ही बना पाया और एक बार फिर चौकर साबित हुआ। क्लासेन और मिलर ने मैच लगभग भारत से छीन लिया था, पर बुमराह और हार्दिक ने जबरदस्त वापसी करते हुए इन दोनों को पैवेलियन भेजकर भारत की जीत की गाथा लिख दी। इसके अलावा 19.1 ओवर में सूर्या द्वारा लिए गए डेविड मिलर के कैच ने भी भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 साल बाद भारत ने एक बार फिर विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया। हालांकि टॉस जीतने के बाद भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान रोहित मात्र नौ रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ऋषभ (0) और सूर्या ने मात्र (03) रन पर आउट होकर भारत की दिक्कतें बढ़ा दी थीं, पर विराट कोहली और अक्षर पटेल की 47 रन की पारी ने भारत की ढहती पारी को एकदम मजबूत कर दिया। विराट कोहली प्लेयर आफ द मैच और जसप्रीत बुमराह प्लेयर आफ द सीरीज चुने गए।

स्कोर बोर्ड

भारत

रोहित का क्लासेन बो महाराज 09
कोहली का रबाडा बो यानसेन 76
पंत का डीकॉक बो महाराज 00
सूर्या का क्लासेन बो रबाडा 03
अक्षर रनआउट डीकॉक 47
दुबे का मिलर बो नार्टजे 27
हार्दिक नाबाद 05
जडेजा का महाराज बो नार्टजे 02
अतिरिक्त 07
कुल 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन

गेंदबाजी: मार्को यानसेन 4-0-49-1, केशव महाराज 3-0-23-2, कगिसो रबाडा 4-0-36-1, एडन मार्करम 2-0-16-0, एनरिच नार्टजे 4-0-26-2, तबरेज शम्सी 3-0-26-0

साउथ अफ्रीका

रेजा हेंड्रिक्स बो बुमराह 04
डीकॉक का रोहित बो अर्शदीप 39
मार्करम का पंत बो अर्शदीप 04
ट्रिस्टन स्टब्स बो अक्षर पटेल 31
क्लासेन का पंत बो हार्दिक 52
मिलर का सूर्या बो हार्दिक 21
यानसेन बो जसप्रीत बुमराह 02
केशव महाराज नाबाद    02
रबाडा का सूर्या बो हार्दिक 04
एनरिच नार्टजे नाबाद    01
अतिरिक्त 09
कुल 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 169 रन

गेंदबाजी: अर्शदीप सिंह 4-0-20-2, जसप्रीत बुमराह 4-0-18-2, अक्षर पटेल 4-0-49-1, कुलदीप यादव 4-0-45-0, हार्दिक पांड्या 3-0-20-3, रविंद्र जडेजा 1-0-12-0

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर