Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

भारत फिर क्रिकेट का बादशाह, टी-20 और वनडे के बाद अब टेस्ट रैंकिंग में भी बना नंबर वन

11 मार्च, 2024 04:54 PM

 मुंबई टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हराकर आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर नंबर-1 का पायदान हासिल कर लिया है। इसी के साथ भारत एक बार फिर तीनों फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में बादशाहत हासिल करने में कामयाब रहा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से नंबर-1 टेस्ट टीम का ताज छीना है। धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से धूल चटाने के बाद भारत के आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 122 रेटिंग हो गई है। वहीं आस्ट्रेलिया अब 117 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर है। बता दें, इंग्लैंड 111 रेटिंग के साथ रैंकिंग में तीसरे पायदान पर है।

भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच जारी क्राइस्टचर्च टेस्ट का रिजल्ट चाहे जो भी हो भारत टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर बना रहेगा। भारत अब तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग के टॉप पर है। वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया की 121 रेटिंग हैं, जबकि आस्ट्रेलिया 118 रेटिंग के साथ वहां भी दूसरे स्थान पर है। टी-20 में भारत की 266 रेटिंग हैं, जबकि इंग्लैंड (256) दूसरे स्थान पर है। गौरतलब है कि सितंबर 2023 में भारत ने पहली बार तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग में टॉप किया था। जनवरी 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद भारत दूसरे स्थान पर खिसक गया था, मगर अब एक बार फिर टीम इंडिया ने अपनी बादशाहत कायम कर ली है।

वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भी अव्वल

इंग्लैंड को बुरी तरह रौंदने के बाद भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के साथ-साथ वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भी पहले पायदान पर है। भारत के 68.51 अंक है। टीम इंडिया के लिए यहां भी अच्छी खबर यह है कि आस्ट्रेलिया वर्सेस न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में चल रहे टेस्ट मुकाबले का नतीजा जो भी हो, भारत की बादशाहत डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में कायम रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर