Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

फीचर

भारत को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की काउंसिल में दोबारा चुना गया, पिछले 81 सालों से निरंतर उपस्थिति बरकरार

30 सितंबर, 2025 10:27 PM

भारत को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की काउंसिल के पार्ट-II में दोबारा चुना गया है। यह चुनाव 27 सितंबर 2025 को मॉन्ट्रियल में आयोजित 42वें आईसीएओ असेंबली सत्र के दौरान हुआ। गौरतलब है कि पार्ट-II में वे देश शामिल होते हैं जो अंतरराष्ट्रीय वायु नेविगेशन की सुविधाएं प्रदान करने में अहम योगदान देते हैं। इस बार भारत को साल 2022 की तुलना में अधिक वोट मिले, जो सदस्य देशों के बीच उसकी नेतृत्व क्षमता और वैश्विक विमानन क्षेत्र में योगदान पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

इससे पहले 2 सितंबर 2025 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नई दिल्ली में राजदूतों और उच्चायुक्तों के लिए एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया था। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने भारत की 2025-2028 कार्यकाल के लिए उम्मीदवारी को लेकर समर्थन मांगा था। इस दिशा में विदेश मंत्रालय ने भी लगातार सदस्य देशों से संवाद कर भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत तरीके से प्रस्तुत किया। वहीं, ICAO मुख्यालय पर भारत के प्रतिनिधि ने भी सक्रिय रूप से समर्थन जुटाने का काम किया।

चुनाव के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने मॉन्ट्रियल का दौरा किया और विभिन्न सदस्य देशों से द्विपक्षीय मुलाकातें कीं। उन्होंने वैश्विक विमानन उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ भी संवाद किया। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक है और विमानन क्षेत्र में कंपोनेंट निर्माण, एमआरओ (Maintenance, Repair and Overhaul) और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में वैश्विक खिलाड़ियों की गहरी रुचि बनी हुई है।

भारत आईसीएओ का संस्थापक सदस्य है और 1944 से लगातार 81 वर्षों से काउंसिल में अपनी उपस्थिति बनाए हुए है। भारत आईसीएओ के सुरक्षित, टिकाऊ, लैंगिक-समावेशी और संतुलित अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आईसीएओ असेंबली हर तीन साल में होती है और इसमें शिकागो कन्वेंशन के 193 हस्ताक्षरकर्ता देश शामिल होते हैं। इन 193 सदस्य देशों द्वारा चुनी गई 36-सदस्यीय काउंसिल तीन साल की अवधि के लिए आईसीएओ की गवर्निंग बॉडी के रूप में काम करती है।

2025-2028 के कार्यकाल के लिए भारत ने अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा, संरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने, हवाई संपर्क में समान वृद्धि को बढ़ावा देने, तकनीक और नवाचार को आगे बढ़ाने और ICAO की “नो कंट्री लेफ्ट बिहाइंड” पहल का समर्थन करने का संकल्प दोहराया है।-(PIB)

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी