Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

फीचर

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

11 दिसंबर, 2025 04:49 PM

नाबार्ड के आठवें ग्रामीण आर्थिक स्थिति एवं मत सर्वेक्षण (आरईसीएसएस) ने संकेत दिया है कि पिछले एक वर्ष में ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति उल्लेखनीय रूप से मजबूत हुई है। उपभोग बढ़ा है, आय में वृद्धि दर्ज हुई है और ग्रामीण परिवारों का आशावाद पिछले सभी चरणों की तुलना में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।



यह द्विमासिक सर्वेक्षण सितंबर 2024 से किया जा रहा है और अब एक विस्तृत वर्षभर का डेटासेट उपलब्ध कराता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था के यथार्थ आकलन में मदद मिल रही है।

ग्रामीण मांग में व्यापक उछाल

सर्वे के अनुसार ग्रामीण परिवारों की वास्तविक क्रय शक्ति में बढ़ोतरी हुई है-

  • लगभग 80% परिवारों ने लगातार अधिक उपभोग दर्ज किया।
  • मासिक आय का 67.3% हिस्सा उपभोग पर खर्च हो रहा है,यह सर्वेक्षण शुरू होने के बाद का सबसे बड़ा स्तर है।

यह संकेत देता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मांग मजबूत और व्यापक है, जो किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है।

आय में वृद्धि अब तक के सर्वोच्च स्तर पर

  • ग्रामीण परिवारों में से 42.2 प्रतिशत ने अपनी आय में वृद्धि दर्ज की जो अब तक के सभी सर्वेक्षणों में सबसे बेहतर प्रदर्शन है।
  • केवल 15.7 प्रतिशत लोगों ने किसी भी प्रकार की आय में कमी का उल्लेख किया है जो अब तक का सबसे न्यूनतम स्तर है।
  • भविष्य की संभावनाएं काफी मजबूत नजर आ रही हैं: 75.9 प्रतिशत लोगों को उम्मीद है कि उनकी आय अगले वर्ष बढ़ेगी जो सितंबर 2024 के बाद से सबसे ऊंचे स्तर का आशावाद है। 

निवेश गतिविधियों में तेजी

  • पिछले वर्ष की तुलना में 29.3 प्रतिशत परिवारों में पूंजी निवेश में वृद्धि देखी गई है जो पिछले किसी भी चरण में अधिक है जो कृषि और गैर-कृषि क्षेत्रों में संपत्ति सृजन में नई तेजी को दर्शाता है।
  • निवेश में यह तेजी मजबूत उपभोग और आय में वृद्धि के कारण है, न कि ऋण संकट के कारण।

औपचारिक ऋण की पहुंच बढ़ी

  • 58.3 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों ने केवल औपचारिक ऋण स्रोतों का ही उपयोग किया है जो कि अब तक के सभी सर्वेक्षणों में अब तक का सबसे उच्च स्तर है। सितंबर 2024 में यह 48.7 प्रतिशत था।
  • हालांकि अनौपचारिक ऋण का हिस्सा लगभग 20 प्रतिशत है जो यह दर्शाता है कि औपचारिक ऋण की पहुंच को और व्यापक बनाने के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता है।

सरकारी योजनाओं से स्थिर हुई ग्रामीण मांग 

सर्वेक्षण के अनुसार सरकारी कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण उपभोग को सहारा देती हैं, लेकिन निर्भरता नहीं बढ़ातीं। 

  • औसत ग्रामीण परिवार की आय का 10% हिस्सा सब्सिडी या सरकारी अंतरणों से पूरा होता है।

  • कुछ परिवारों में यह हिस्सा 20% तक पहुंच जाता है, जो आवश्यक उपभोग को स्थिर करता है।

महंगाई की धारणा में तीव्र गिरावट

ग्रामीण परिवारों की औसत महंगाई संबंधी धारणा घटकर 3.77% पर आ गई है। सर्वेक्षण शुरू होने के बाद पहली बार 4% से नीचे। 84.2% परिवारों का मानना है कि महंगाई 5% से नीचे रहेगी। कम महंगाई ने वास्तविक आय और क्रय शक्ति को बढ़ावा दिया है।

ऋण चुकाने और निवेश की क्षमता बेहतर

  • कम महंगाई और ब्याज दरों में नरमी के साथ, ऋण चुकाने के लिए आवंटित आय का हिस्सा पहले के दौर की तुलना में कम हो गया है।
  • 29.3 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों में पिछले वर्ष के दौरान पूंजी निवेश में वृद्धि हुई है जो सभी सर्वेक्षणों में उच्चतम है।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी