Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड • मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र • दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3 • पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन • ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज • विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना • शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं' • महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

बाज़ार

भारत का रूस से तेल आयात नवंबर में घटा, मध्यपूर्व एशिया से बढ़ी आपूर्ति

29 नवंबर, 2026 05:55 PM

मुंबई : भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात नवंबर में घटकर 1.65 मिलियन बैरल प्रति दिन रह गया है। इसकी वजह मध्यपूर्व एशिया से कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ना, डिस्काउंट का कम होना और अधिक परिवहन लागत है।

कमोडिटी इंटेलिजेंट फर्म कैप्लर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात जुलाई में अपने उच्चतम स्तर 2.8 मिलियन बैरल प्रति दिन पर पहुंच गया था। इसके बाद, इसमें गिरावट दर्ज की गई। सितंबर में यह घटकर 1.87 मिलियन बैरल प्रति दिन पर पहुंच गया। हालांकि, तनाव के कारण कच्चे तेल में तेजी आने के कारण यह अक्टूबर में बढ़कर 2.05 मिलियन बैरल प्रति दिन पर पहुंच गया था, जिसके बाद इसमें अब फिर गिरावट देखी जा रही है।

नवंबर में सऊदी अरब और इराक से संयुक्त आपूर्ति बढ़कर 1.61 मिलियन बैरल प्रति दिन पर पहुंच गई है। इसकी वजह होर्मुज स्ट्रेट से कच्चे तेल की आपूर्ति में सुधार होना है।

इसके अलावा भारत ने अपने कच्चे तेल की बास्केट में विविधता लाते हुए ब्राजील और वेनेजुएला से कच्चे तेल की खरीद को बढ़ा दिया है।

यह बदलाव मुख्य रूप से बदलती लागतों के कारण हो रहा है, न कि भारत में तेल की मांग में कमी की वजह से। शिपिंग का खर्च बढ़ने और रूसी कच्चे तेल पर मिलने वाली छूट कम हो जाने से, यह भारतीय खरीदारों के लिए अब उतना आकर्षक नहीं रहा। वहीं,भू-राजनीतिक तनाव और काला सागर (ब्लैक सी) से होने वाली शिपमेंट को लेकर अनिश्चितता ने भी आपूर्ति से जुड़े जोखिमों को बढ़ा दिया है।

केप्लर का अनुमान है कि दिसंबर में भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात 1.5 से 1.7 मिलियन बैरल प्रति दिन के बीच रहेगा। मध्यपूर्व के आपूर्तिकर्ता प्रतिस्पर्धी बने रह सकते हैं, जबकि रिफाइनर ब्राजील, वेनेजुएला और पश्चिम अफ्रीका से भी आपूर्ति के विकल्प तलाश सकते हैं।

भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का 88 प्रतिशत से अधिक हिस्सा आयात करता है। हालांकि 2022 में पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण डिस्काउंट के चलते रूसी तेल एशिया की ओर मुड़ गया और रूस एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गया, लेकिन भविष्य में बाजार में उसकी हिस्सेदारी प्रतिस्पर्धी कीमतों, माल ढुलाई की लागत और भू-राजनीतिक जोखिमों पर निर्भर करेगी। इसलिए, भारत आयातित कच्चे तेल पर अपनी निर्भरता कम करने के बजाय, अपनी आपूर्ति रणनीति को नए सिरे से तैयार कर रहा है।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

भारत और कनाडा ऐतिहासिक ट्रेड डील के करीब, अगले महीने टोरंटो जा सकते हैं पीएम मोदी

भारत और कनाडा ऐतिहासिक ट्रेड डील के करीब, अगले महीने टोरंटो जा सकते हैं पीएम मोदी

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में विकास के अगले चरण के लिए भारत को उत्पादों के स्वामित्व पर करना होगा फोकस: रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में विकास के अगले चरण के लिए भारत को उत्पादों के स्वामित्व पर करना होगा फोकस: रिपोर्ट

मार्केट आउटलुक: आरबीआई एमपीसी, पीएमआई और एफआईआई इनफ्लो से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल

मार्केट आउटलुक: आरबीआई एमपीसी, पीएमआई और एफआईआई इनफ्लो से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल

फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी

फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी

नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश

नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश

एटीएम के मुफ्त लेनदेन खत्म होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश

एटीएम के मुफ्त लेनदेन खत्म होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश

शेयर बाजार की चार सप्ताह की रैली पर लगा ब्रेक, हफ्ते भर में सेंसेक्स-निफ्टी में आई 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट

शेयर बाजार की चार सप्ताह की रैली पर लगा ब्रेक, हफ्ते भर में सेंसेक्स-निफ्टी में आई 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट

भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता

भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार