Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी • डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड • मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र • दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3 • पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन • ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज • विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना

खेल

'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव

29 नवंबर, 2026 06:10 PM

चंडीगढ़ : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने वैभव को बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए कहा कि जब वह इस टैलेंट के साथ और अधिक परिपक्व हो जाएंगे, तो इसका फायदा भारतीय टीम को मिलेगा।

हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में 53 गेंदों में 204 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

वैभव को लेकर समाचार एजेंसी के साथ बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई अध्यक्ष कपिल देव ने कहा, "वह बहुत अच्छे प्लेयर हैं। इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं है। जैसे-जैसे समय जाएगा वो और अधिक परिपक्व हो जाएंगे। इतने टैलेंट के बाद परिपक्वता आएगी, तो यह भारतीय टीम के लिए अच्छा होगा।"

उन्होंने गोल्फ की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर कहा, "अच्छा लग रहा है कि इस गेम (गोल्फ) की भी ग्रोथ हो रही है। लगता नहीं था कि गोल्फ इतनी जल्द मशहूर होगा, इसके लिए मैं सभी स्पॉन्सर, खिलाड़ियों और मीडिया का भी धन्यवाद करना चाहूंगा। इस गेम को अगर और मशहूर करना है, तो उसमें मीडिया का बहुत सहयोग चाहिए होगा।"

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "गोल्फ कोर्स जितने ज्यादा होंगे उतना अच्छा है। हालांकि, आपको जो है उसमें ही खुश रहना है और मेहनत करनी है। जो नहीं है उसके ऊपर चर्चा करने के लिए यह जगह शायद सही नहीं है। जितने ज्यादा से ज्यादा गोल्फ कोर्स होंगे उतने अधिक खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अगर आप पिछले 5 साल के मुकाबले देखेंगे, तो काफी फर्क आया है। आगे और भी फर्क पड़ेगा। कई बड़े स्पॉन्सर आगे आ रहे हैं, जिसका असर जरूर दिखेगा। अभी हम शायद इसके बाद मुंबई खेलने जा रहे हैं। शशि रुइया जी का टूर्नामेंट हो रहा है। हमें सपोर्ट करने कई बड़ी कंपनियां आ रही हैं, हम तो उन्हें बस धन्यवाद ही कह सकते हैं।"

आईपीएल के आगामी सीजन को लेकर भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि वह इस टी20 लीग का आनंद लेंगे और यह देखेंगे कि कौन से नए युवा खिलाड़ी निकलकर आएंगे, जो आगे चलकर भारत के लिए खेल सकें। हमारे लिए यह ज्यादा महत्वपूर्ण है।

भारतीय कप्तानी को लेकर चल रही चर्चा पर कपिल देव ने कहा कि सीरीज के बीच में कप्तानी पर बात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीरीज के बीच में चर्चा करके आप अपने कप्तान पर दबाव डालने का काम कर रहे हैं। भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने कहा कि बीच सीरीज के बजाय, सीरीज के बाद कप्तान, कोच और टीम के प्रदर्शन को लेकर चर्चा होनी चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला

डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला

'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड

'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड

मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र

मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र

दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3

दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3

'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले

'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले

'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित

'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित

टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो

टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6

26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल