Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर • न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग • फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी • नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश • एटीएम के मुफ्त लेनदेन खत्म होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश • शेयर बाजार की चार सप्ताह की रैली पर लगा ब्रेक, हफ्ते भर में सेंसेक्स-निफ्टी में आई 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट • 'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले • 'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित • टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो • न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6

खेल

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6

28 नवंबर, 2026 04:33 PM

क्राइस्टचर्च : भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का निर्णायक दूसरा टेस्ट मैच हेगली ओवल में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में भारत के छह बल्लेबाजों को सिर्फ 116 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है।

पहली पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल अपना खाता तक नहीं खोल सके और मैट हेनरी की बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। पडिक्कल ने 20 गेंदों में 21 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 17 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 80 गेंदों का सामना करने के बाद 25 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने।

ऋषभ पंत ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। पंत 39 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर दिन की आखिरी गेंद पर 10 रन बनाने के बाद आउट हुए। ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारतीय टीम अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 240 रन पीछे है और टीम के महज 4 विकेट शेष हैं।

गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 2 विकेट निकाले। वहीं, काइल जेमीसन ने 33 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए। मैट हेनरी और नाथन स्मिथ भी एक-एक विकेट चटकाने में सफल रहे।

इससे पहले, न्यूजीलैंड की पूरी टीम पहली पारी में 356 रन बनाकर सिमटी। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी टॉम ब्लंडेल ने खेली, जिन्होंने 89 रन बनाए और अपनी पारी के दौरान 10 चौके लगाए। कप्तान टॉम लाथम ने भी अहम योगदान देते हुए 59 रन जोड़े। इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 36 और डेवोन कॉनवे ने 31 रन बनाए।

भारत की तरफ से गेंदबाजी में आकाश दीप सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 99 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं, अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड के दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले

'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले

'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित

'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित

टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो

टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो

26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कराई भारत की वापसी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 131/4

गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कराई भारत की वापसी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 131/4

World Chess Championship : गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार तीसरी बाजी ड्रॉ

World Chess Championship : गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार तीसरी बाजी ड्रॉ

'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स

'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स

'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल

'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल

स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त

स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त