Friday, November 27, 2026
BREAKING
• भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार • 8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल • गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कराई भारत की वापसी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 131/4 • World Chess Championship : गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार तीसरी बाजी ड्रॉ • 'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स • 'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल • स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त • प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह

खेल

World Chess Championship : गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार तीसरी बाजी ड्रॉ

27 नवंबर, 2026 11:44 AM

गत चैंपियन भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के उनके प्रतिद्वंद्वी जावोखिर सिंदारोव के बीच बृहस्पतिवार को यहां विश्व शतरंज चैंपियनशिप की तीसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई। समय के मामले में बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी इसका फायदा उठाकर जीत दर्ज नहीं कर सका।

मुकाबले में अधिकांश समय गुकेश के पास काफी अधिक समय बचा था लेकिन सिंदारोव ने मजबूती से खेलते हुए समय के दबाव के बीच भी ड्रॉ हासिल कर लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच 60 चाल के बाद बाजी बराबरी पर छूटी। एक समय सिंदारोव समय के मामले में गुकेश से करीब 50 मिनट पीछे चल रहे थे। वह समय नियंत्रण की सीमा के बेहद करीब पहुंच गए और उन्होंने केवल छह सेकेंड शेष रहते अपनी 40वीं चाल चली। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को 30-30 मिनट का अतिरिक्त समय मिला। इस ड्रॉ के साथ 14 बाजियों की इस विश्व चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ियों के 1.5-1.5 अंक हो गए हैं।

शुक्रवार को विश्राम का दिन होने के कारण दोनों खिलाड़ियों को चौथी बाजी से पहले अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करने और तैयारी करने का मौका मिलेगा। सिंदारोव ने ‘रुई लोपेज ओपनिंग’ से शुरुआत की जबकि गुकेश ने बर्लिन डिफेंस अपनाया। इससे पहले शुरुआती दो क्लासिकल बाजियां भी ड्रॉ रही थीं। पहली बाजी 38 चाल के बाद बराबरी पर छूटी थी जबकि दूसरी बाजी तीन बार एक जैसी स्थिति बनने के कारण 20 चाल में ड्रॉ हो गई थी।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कराई भारत की वापसी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 131/4

गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कराई भारत की वापसी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 131/4

'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स

'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स

'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल

'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल

स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त

स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त

ईयर एंडर 2026: टी20 विश्व कप का खिताब, छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए बेमिसाल रहा यह साल

ईयर एंडर 2026: टी20 विश्व कप का खिताब, छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए बेमिसाल रहा यह साल

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? 2020 में करना पड़ा था करारी हार का सामना

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? 2020 में करना पड़ा था करारी हार का सामना

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची

हरभजन सिंह ने की हर्षित राणा की आलोचना, कहा- व्यवहार सही नहीं था

हरभजन सिंह ने की हर्षित राणा की आलोचना, कहा- व्यवहार सही नहीं था

बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर कराया रजिस्ट्रेशन: रिपोर्ट

बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर कराया रजिस्ट्रेशन: रिपोर्ट