Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी • डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड • मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र • दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3 • पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन • ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज • विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना

खेल

'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड

29 नवंबर, 2026 06:09 PM

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच कीरोन पोलार्ड का मानना है कि रोहित शर्मा के साथ उनकी पुरानी और मजबूत साझेदारी टीम के लिए फायदेमंद साबित होगी। पोलार्ड ने कहा कि आईपीएल 2027 में कप्तान के रूप में रोहित की वापसी से फ्रेंचाइजी को उस सफल दौर को दोहराने का मौका मिलेगा, जब दोनों ने साथ मिलकर मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। इसकी घोषणा फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को की। यह फैसला हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद आया है, जिन्होंने 2024 से 2026 तक टीम की अगुवाई की थी। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2027 का सीजन बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि यह टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी का 20वां वर्ष होगा। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी दोबारा रोहित शर्मा को सौंपना टीम के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। रोहित ने ही अपने पिछले कार्यकाल में मुंबई इंडियंस को एक सफल टीम के रूप में स्थापित किया था और उसकी खिताबी विरासत की मजबूत नींव रखी थी।

रविवार को फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कीरोन पोलार्ड ने रोहित शर्मा के साथ अपने लंबे रिश्ते और सफल साझेदारी को याद किया।

उन्होंने कहा, "समय के साथ हमने जो अच्छे और बुरे पल साथ बिताए हैं, मुझे लगता है कि वे आगे भी हमारे काम आएंगे। वह मेरे पूरे मुंबई इंडियंस करियर के दौरान टीम के लीडर रहे हैं। जब उन्होंने 2013 में कप्तानी संभाली, तब हमने साथ मिलकर खिताब जीता था।"

रोहित शर्मा 2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और 2013 सीजन के बीच में रिकी पोंटिंग की जगह टीम की कप्तानी संभाली थी। उनकी अगुवाई में मुंबई ने उसी सीजन ईडन गार्डन्स में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। इसके बाद टीम ने कुछ ही महीनों में चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी भी अपने नाम की, जिससे फ्रेंचाइजी के सबसे सफल दौर की शुरुआत हुई।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी आईपीएल खिताब जीते, जिससे टीम ने कुल पांच ट्रॉफियां अपने नाम की। इस उपलब्धि के साथ रोहित आईपीएल इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शामिल हुए और उन्होंने एमएस धोनी के पांच खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी की।

मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में रोहित का फाइनल में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उनकी अगुवाई में टीम ने खेले गए सभी पांच आईपीएल फाइनल जीते। कुल मिलाकर, रोहित ने आईपीएल और अब बंद हो चुकी चैंपियंस लीग टी20 में मुंबई इंडियंस की 163 मैचों में कप्तानी की है। इनमें टीम ने 91 मुकाबले जीते हैं, जबकि 68 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

पोलार्ड ने कहा, "बस रोल का नाम बदला है, लेकिन वही जोश और भावना बनी रहेगी। हमारा एक ही लक्ष्य है, जीतना और मजे से जीतना। मेरे लिए निजी तौर पर इस नजरिए से कुछ भी अलग नहीं होने वाला है।"

रोहित की कप्तानी के आखिरी साल उतने अच्छे नहीं रहे थे। मुंबई 2021 और 2022 में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। 2023 में पांड्या के कप्तान बनने से पहले, कप्तान के तौर पर उनका आखिरी सीजन था, जहां मुंबई इंडियंस को क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

पोलार्ड उस सफर में रोहित के साथ ज्यादातर समय रहे और एमआई की जीत में मिडिल ऑर्डर और गेंद से अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि टीममेट्स के तौर पर उनके अच्छे और बुरे अनुभव इस नए चैप्टर को शुरू करने में मदद करेंगे। पोलार्ड ने कहा, "जाहिर है कि वह रस्सी (बाउंड्री) के उस तरफ होंगे और मैं रस्सी के दूसरी तरफ, लेकिन उसी तरह की सोच और वही लक्ष्य आगे रखा जाएगा ताकि उम्मीद है कि हमें वैसी ही सफलता मिले, जैसी हमें एक साथ खेलने पर मिली है।"

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला

डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला

'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव

'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव

मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र

मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र

दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3

दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3

'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले

'हम अपनी काबिलियत के हिसाब से नहीं खेले', बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच साईराज बहुतुले

'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित

'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित

टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो

टीम में आत्मविश्वास की कमी, इस मुश्किल समय में हमारा एकजुट रहना जरूरी: जाबी अलोंसो

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6

26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल