Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड • मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र • दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3 • पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन • ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज • विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना • शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं' • महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

मनोरंजन

विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना

29 नवंबर, 2026 06:04 PM

मुंबई : अभिनेत्री वामिका गब्बी इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। अब वह साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की आने वाली फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में एक खास अंदाज में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इस फिल्म के एक गाने में डांस किया है।

फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जीवी प्रकाश कुमार ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर बताया कि फिल्म का पहला गाना 'आसा अथ्थान' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाला है।

दरअसल, जीवी प्रकाश कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर गाने का एक मजेदार प्रमोशनल वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया है। इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे दिखने वाले एआई किरदार तमिल में फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' को लेकर बातचीत करते नजर आते हैं।

वीडियो में पुतिन बताते हैं कि फिल्म में एक पुराने अंदाज का शानदार और थिरकने पर मजबूर कर देने वाला डांस नंबर है। इसके बोल युग भारती ने लिखे हैं। इसके बाद वह ट्रंप को बताते हैं कि इस गाने में डांस करने वाली अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि उनकी नई पसंदीदा वामिका गब्बी हैं। यह सुनकर ट्रंप हैरान रह जाते हैं।

वामिका गब्बी इससे पहले तमिल फिल्म 'डीसी' में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने चंद्रा का किरदार निभाया था। अब विजय सेतुपति की फिल्म में डांस नंबर के जरिए वह एक अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आएंगी।

'पॉकेट नॉवेल' की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई और अब फिल्म की डबिंग का काम चल रहा है। कुछ दिन पहले प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेत्री मालविका मोहनन का डबिंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें मालविका ने बताया कि आमतौर पर उन्हें डबिंग करना ज्यादा पसंद नहीं है, लेकिन निर्देशक त्यागराजन कुमारराजा की वजह से इस बार यह अनुभव काफी मजेदार रहा।

'पॉकेट नॉवेल' में मालविका मोहनन भी अहम किरदार में हैं। फिल्म अगले साल पोंगल के मौके पर यानी 14 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज

ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज

शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं'

शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं'

महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

'हमारा काम फिल्में बनाना है, हर विवाद पर जवाब देना नहीं', अक्षरा सिंह ने किया श्रद्धा कपूर का बचाव

'हमारा काम फिल्में बनाना है, हर विवाद पर जवाब देना नहीं', अक्षरा सिंह ने किया श्रद्धा कपूर का बचाव

मणिकंदन के साथ स्क्रीन शेयर कर खुश हैं दिव्या श्रीपदा, बोलीं- 'चोट लगने के बाद भी प्रोजेक्ट पर ही रहा उनका ध्यान'

मणिकंदन के साथ स्क्रीन शेयर कर खुश हैं दिव्या श्रीपदा, बोलीं- 'चोट लगने के बाद भी प्रोजेक्ट पर ही रहा उनका ध्यान'

परिणीति चोपड़ा को अब फैशन और स्टाइलिंग में आने लगा मजा, बोलीं- 'पहले इन चीजों पर नहीं देती थी ध्यान'

परिणीति चोपड़ा को अब फैशन और स्टाइलिंग में आने लगा मजा, बोलीं- 'पहले इन चीजों पर नहीं देती थी ध्यान'

57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए

IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए