Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड • मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र • दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3 • पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन • ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज • विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना • शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं' • महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

मनोरंजन

'हमारा काम फिल्में बनाना है, हर विवाद पर जवाब देना नहीं', अक्षरा सिंह ने किया श्रद्धा कपूर का बचाव

29 नवंबर, 2026 06:00 PM

पटना : महाराष्ट्र में छठ पूजा को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर के समर्थन में उतर आई हैं। दोनों इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के लिए दोनों पटना पहुंची थीं। इस दौरान पत्रकारों ने श्रद्धा कपूर से महाराष्ट्र में छठ पूजा को लेकर हुए हालिया विवाद पर सवाल किया।

इस पर अक्षरा सिंह ने बीच में आकर अपनी को-स्टार का बचाव किया और कहा कि कलाकारों को हर विवाद के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उनका काम फिल्में बनाना और अभिनय करना है, न कि हर मुद्दे पर सफाई देना।

इवेंट के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा, ''एक कलाकार होने के नाते हम ऐसी घटनाओं को रोक नहीं सकते। हमारा काम अभिनय करना, अपनी भूमिका निभाना और फिल्में बनाना है। हर विवाद के लिए कलाकारों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। आप किसी एक कलाकार को निशाना बनाकर पूरे समुदाय की निंदा नहीं कर सकते। हमारा काम हर विवाद पर जवाब देना नहीं है।''

दरअसल, महाराष्ट्र में हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मुंबई के कुछ स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन का विरोध किया था। पार्टी की ओर से पर्यावरण से जुड़े नियमों और सार्वजनिक स्थानों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद यह मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि छठ पूजा के मुद्दे को मराठी भाषी लोगों और उत्तर भारतीयों के बीच तनाव पैदा करने के लिए राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। इस पूरे मामले के बीच श्रद्धा कपूर से सवाल पूछे जाने पर अक्षरा सिंह ने कलाकारों को विवादों से दूर रखने की बात कही।

फिल्म 'ईठा' की बात करें तो इसमें श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित बायोग्राफिकल ड्रामा है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार विठाबाई की भूमिका निभा रही हैं जबकि अक्षरा सिंह रत्ना नाम की लावणी डांसर के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तियाक खान और अनंत जोशी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी मराठी किताब 'तमाशा: विठाबाईच्या आयुष्याचा' में दर्ज अलग-अलग घटनाओं से प्रेरित है। 'ईठा' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज

ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज

विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना

विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना

शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं'

शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं'

महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है'

मणिकंदन के साथ स्क्रीन शेयर कर खुश हैं दिव्या श्रीपदा, बोलीं- 'चोट लगने के बाद भी प्रोजेक्ट पर ही रहा उनका ध्यान'

मणिकंदन के साथ स्क्रीन शेयर कर खुश हैं दिव्या श्रीपदा, बोलीं- 'चोट लगने के बाद भी प्रोजेक्ट पर ही रहा उनका ध्यान'

परिणीति चोपड़ा को अब फैशन और स्टाइलिंग में आने लगा मजा, बोलीं- 'पहले इन चीजों पर नहीं देती थी ध्यान'

परिणीति चोपड़ा को अब फैशन और स्टाइलिंग में आने लगा मजा, बोलीं- 'पहले इन चीजों पर नहीं देती थी ध्यान'

57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म

फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला

OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता

IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए

IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए