Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन • ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज • विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना • शो के सेट पर नहीं जाते इम्तियाज अली, बोले- 'डायरेक्टर के काम में दखल देना पसंद नहीं' • महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- 'महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है' • 'हमारा काम फिल्में बनाना है, हर विवाद पर जवाब देना नहीं', अक्षरा सिंह ने किया श्रद्धा कपूर का बचाव • मणिकंदन के साथ स्क्रीन शेयर कर खुश हैं दिव्या श्रीपदा, बोलीं- 'चोट लगने के बाद भी प्रोजेक्ट पर ही रहा उनका ध्यान' • परिणीति चोपड़ा को अब फैशन और स्टाइलिंग में आने लगा मजा, बोलीं- 'पहले इन चीजों पर नहीं देती थी ध्यान' • भारत और कनाडा ऐतिहासिक ट्रेड डील के करीब, अगले महीने टोरंटो जा सकते हैं पीएम मोदी • भारत का रूस से तेल आयात नवंबर में घटा, मध्यपूर्व एशिया से बढ़ी आपूर्ति

बाज़ार

मार्केट आउटलुक: आरबीआई एमपीसी, पीएमआई और एफआईआई इनफ्लो से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल

29 नवंबर, 2026 05:52 PM

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान आईबीआई एमपीसी, पीएमआई और एफआईआई के इनफ्लो से बाजार की चाल निर्धारित होगी।

भारत सरकार की ओर से 30 नवंबर को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी किए जाएंगे। इनका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ सकता है। वहीं, एक दिसंबर को पीएमआई का डेटा भी जारी किया जाएगा।

इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) की बैठक 2 दिसंबर से 4 दिसंबर के बीच होगी। आखिरी दिन इसके फैसलों का ऐलान गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से किया जाएगा।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का इनफ्लो भी बाजार के लिए अहम होगा। नवंबर में विदेशी निवेशक शुद्ध खरीदार रहे हैं और 1-27 नवंबर तक के सत्र तक एफआईआई ने इक्विटी में करीब 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है।

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहा। इस दौरान सेंसेक्स 580.45 अंक या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,339.26 और निफ्टी 193.40 अंक या 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साछ 25,607.20 पर बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 184.70 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,846.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 37.70 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,481.30 पर था।

सूचकांकों में निफ्टी आईटी 4.58 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 3.26 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.14 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 2.07 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.65 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 1.39 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया -4.62 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक -3.94 प्रतिशत, निफ्टी मेटल -3.20 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज -2.38 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक -2.34 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो -2.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

भारत और कनाडा ऐतिहासिक ट्रेड डील के करीब, अगले महीने टोरंटो जा सकते हैं पीएम मोदी

भारत और कनाडा ऐतिहासिक ट्रेड डील के करीब, अगले महीने टोरंटो जा सकते हैं पीएम मोदी

भारत का रूस से तेल आयात नवंबर में घटा, मध्यपूर्व एशिया से बढ़ी आपूर्ति

भारत का रूस से तेल आयात नवंबर में घटा, मध्यपूर्व एशिया से बढ़ी आपूर्ति

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में विकास के अगले चरण के लिए भारत को उत्पादों के स्वामित्व पर करना होगा फोकस: रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में विकास के अगले चरण के लिए भारत को उत्पादों के स्वामित्व पर करना होगा फोकस: रिपोर्ट

फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी

फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी

नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश

नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश

एटीएम के मुफ्त लेनदेन खत्म होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश

एटीएम के मुफ्त लेनदेन खत्म होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश

शेयर बाजार की चार सप्ताह की रैली पर लगा ब्रेक, हफ्ते भर में सेंसेक्स-निफ्टी में आई 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट

शेयर बाजार की चार सप्ताह की रैली पर लगा ब्रेक, हफ्ते भर में सेंसेक्स-निफ्टी में आई 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट

भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता

भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार