Sunday, May 24, 2026
BREAKING
कपूरथला केंद्रीय जेल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह काबू में है : एसएसपी गौरव तूरा बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं नई ऊंचाइयां : गौरव गौतम राष्ट्रवाद, संगठन और जनसमर्थन भाजपा के प्रमुख स्तंभ: डा. सतीश पूनिया आगामी नौ जून को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे : अनिल विज कश्यप समाज साहसी, वीर, परिश्रमी और स्वाभिमानी: नायब सिंह सैनी साइना नेहवाल ने आर्येलिया डिज़ाइन स्टूडियो द्वारा डिज़ाइन किए गए योनैक्स शोरूम पंचकुला में किया दौरा भाजपा सरकार की विफल नीतियों ने देश को संकट में धकेला: सैलजा हरियाणा विजन-2047 : हर घर तक पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल और सीवरेज, मुख्यमंत्री ने दिए आधुनिक जल प्रबंधन के निर्देश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वाल्मीकि मंदिर में ग्रहण किया प्रसाद, इलेक्ट्रिक बस में सफर कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश शिमला में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, सेब के बगीचे में मिले 2185 पौधे

पंजाब

भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद

24 मई, 2026 08:32 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आज बिजली मंत्री स.तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा आगामी धान बुवाई सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए व्यापक और आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

बिजली मंत्री स.तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के लिए धान सीजन संबंधी जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। यह समय-सारणी 1 जून से गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में लागू होगी, जबकि 5 जून से फरीदकोट, बठिंडा, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों में लागू की जाएगी। इसके अतिरिक्त 9 जून से लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, कपूरथला, जालंधर और एसबीएस नगर जिलों में प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा, “राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और धान सीजन के दौरान किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।”

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पीएसपीसीएल राज्य में कृषि हेतु जारी प्रत्येक मोटर कनेक्शन को प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक बिजली उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगा, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के धान की रोपाई सुचारू रूप से कर सकें।”

उन्होंने कहा, “पंजाब के मेहनती किसान देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण समय के दौरान उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

मंत्री ने आगे कहा, “बिजली वितरण प्रणाली की निरंतर निगरानी के लिए पूरे राज्य में पीएसपीसीएल के अधिकारियों और तकनीकी स्टाफ की समर्पित टीमें तैनात की गई हैं। फील्ड अधिकारियों को 24 घंटे उपलब्ध रहने तथा किसी भी प्रकार की खराबी, ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं और अन्य तकनीकी दोषों का प्राथमिकता के आधार पर तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “धान रोपाई के दौरान किसानों की शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कंट्रोल रूम तथा शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक मजबूत किया गया है।”

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा, “पीएसपीसीएल ने पहले ही ट्रांसमिशन लाइनों, ट्रांसफार्मरों तथा अन्य बिजली ढांचे के आवश्यक रखरखाव संबंधी कार्य पूरे कर लिए हैं ताकि मांग के इस सीजन के दौरान अनावश्यक बाधाओं से बचा जा सके।”

बिजली मंत्री ने आगे कहा, “पंजाब सरकार राज्य में बिजली ढांचे को और मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा सभी क्षेत्रों, विशेषकर कृषि क्षेत्र को आवश्यक बिजली उपलब्ध करवाना भगवंत मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है।”

किसानों से बिजली का समझदारी से उपयोग करने और पीएसपीसीएल द्वारा जारी शेड्यूल का पालन करने की अपील करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया, “राज्य सरकार किसान भाईचारे के हितों की रक्षा और पूरे पंजाब में धान सीजन को सफल एवं सुचारू बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।”

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

कपूरथला केंद्रीय जेल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह काबू में है : एसएसपी गौरव तूरा

कपूरथला केंद्रीय जेल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह काबू में है : एसएसपी गौरव तूरा

Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में अगले तीन दिन तक लू चलने की चेतावनी

Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में अगले तीन दिन तक लू चलने की चेतावनी

अमृतसर के गुरुद्वारा शहीदां साहिब में बड़ा हादसा, लंगर हॉल की छत गिरी, दो महिलाओं की मौत

अमृतसर के गुरुद्वारा शहीदां साहिब में बड़ा हादसा, लंगर हॉल की छत गिरी, दो महिलाओं की मौत

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘कर्मयोगी कृष्ण’ पुस्तक को ‘बेस्ट बुक ऑफ द ईयर-2024’ पुरस्कार से किया सम्मानित

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘कर्मयोगी कृष्ण’ पुस्तक को ‘बेस्ट बुक ऑफ द ईयर-2024’ पुरस्कार से किया सम्मानित

गैंगस्टरां ते वार का 124वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 529 स्थानों पर छापेमारी; 269 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 124वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 529 स्थानों पर छापेमारी; 269 गिरफ्तार

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार ने पंजाब में नगर निकाय आम चुनावों के मद्देनज़र 26 मई को सामान्य अवकाश घोषित किया

पंजाब सरकार ने पंजाब में नगर निकाय आम चुनावों के मद्देनज़र 26 मई को सामान्य अवकाश घोषित किया

सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार

सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा