Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

बाढ़ में बुज़ुर्गों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष प्रयास : डॉ. बलजीत कौर

05 सितंबर, 2025 05:20 PM

चंडीगढ़: पंजाब भर में बाढ़ से हुई तबाही के दौरान बुज़ुर्गों की सुरक्षा और भलाई के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष कदम उठाए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से राज्य के 479 बुज़ुर्गों की पहचान की है। ज़िला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी की सहायता से बुज़ुर्गों की मदद की जा रही है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के वृद्ध आश्रमों में लगभग 700 बुज़ुर्गों को रखने की क्षमता है और ज़रूरतमंद बुज़ुर्ग इन वृद्ध आश्रमों में शरण ले सकते हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुज़ुर्गों की देखभाल के लिए वृद्ध आश्रमों में भोजन, स्वास्थ्य जांच, रहने-सहने और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि उन्हें घर जैसा माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है कि कोई भी बुज़ुर्ग अकेलापन या परेशानी महसूस न करे।

ज़िलावार जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि अमृतसर के 15 गाँवों से 200 बुज़ुर्ग, गुरदासपुर के 12 गाँवों से 112 बुज़ुर्ग, फिरोज़पुर के 4 गाँवों से 40 बुज़ुर्ग, होशियारपुर के 3 गाँवों से 14 बुज़ुर्ग, कपूरथला के 7 गाँवों से 34 बुज़ुर्ग, तरनतारन के 3 गाँवों से 50 बुज़ुर्ग, बठिंडा के 2 गाँवों से 9 बुज़ुर्ग और फ़ाज़िल्का के 3 गाँवों से 20 बुज़ुर्गों की पहचान की गई है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अपील की कि यदि किसी बुज़ुर्ग को किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है तो वह अपने परिवार के सदस्यों सहित अस्थायी रूप से वृद्ध आश्रमों में रह सकते हैं।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है और प्रभावित लोगों को पूरी सहायता पहुँचाई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार