Monday, July 20, 2026
BREAKING
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने से किया इनकार, 24 जुलाई को अगली सुनवाई अमित शाह ने कोलकाता में 'म्यूजियम ऑफ वर्ड' का किया उद्घाटन, बोले- भाषा के बिना संस्कृति अधूरी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी टिन्नू यादव और मनीष यादव से पूछताछ जारी, मंदिर ले जाया गया पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने नीट पास करके नया इतिहास रचा: भगवंत मान फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 760 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल: ढिल्लों समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं : अनिल विज राजस्व विभाग में डिजिटल बदलाव से पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित सेवाएं हो रही सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी सशक्त शक्ति केंद्र से और सशक्त होगा संगठन: डा. अर्चना गुप्ता

हिमाचल

बजट सत्र से पहले होगा हिमाचल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार! रेस में इन नेताओं के नाम

29 जनवरी, 2026 07:25 PM

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, सरकार बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी में है। बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ बोर्ड और निगमों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की जा सकती हैं। इसे लेकर सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर मंथन शुरू हो गया है।

मंत्रिमंडल में एक पद खाली

इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति (एचपीसीसी) के अध्यक्ष विनय कुमार को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद नयी दिल्ली बुलाया गया। सुक्खू और अग्निहोत्री ने एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में मंगलवार को कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की, जबकि विनय कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ अलग बैठक की। बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों और संगठनात्मक संतुलन पर चर्चा हुई।वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में एक मंत्री पद रिक्त है। कांगड़ा जिले से विधायक संजय रत्न और पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल, जबकि कुल्लू जिले से वरिष्ठ विधायक सुंदर ठाकुर का नाम मंत्री पद की दौड़ में बताया जा रहा है। इसके साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी अभी रिक्त है, जिसे लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। संभावना जताई जा रही है कि इन नेताओं में से किसी एक को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

दो साल से कम का कार्यकाल

प्रदेश सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है और अब शेष अवधि दो साल से भी कम रह गई है। ऐसे में आने वाला समय सरकार के लिए अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी। यह भी खबर है कि कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया जा सकता है।

संगठनात्मक नियुक्तियों पर मंथन

दिल्ली में हुई बैठकों में हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने हुए करीब डेढ़ महीना हो चुका है, लेकिन अब तक केवल जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो पाई है। जिला और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियां तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का गठन अभी लंबित है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व चाहता है कि पंचायत चुनाव से पहले संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश