Sunday, September 06, 2026
BREAKING
स्टार्टअप्स को लैब से बाजार तक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का माध्यम बनना चाहिए: डॉ. जितेंद्र सिंह भारत की स्पेस उड़ान को नई रफ्तार, 2030 तक सालाना 50 लॉन्च का लक्ष्य: पवन गोयनका सात्विक-चिराग ने पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की जोड़ी को दी शिकस्त BRICS India 2026: अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत के लिए सजी नई दिल्ली, NDMC ने साझा की तैयारियों की भव्य तस्वीर बवानी खेड़ा में CM सैनी ने करोड़ों की 7 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हरियाणा नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ से गूंजा हरियाणा, CM सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी; राव इंद्रजीत फिर रहे दूर अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई भारत की ऐतिहासिक वैश्विक विजय: संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवंबर को घोषित हुआ ‘बाल, प्रारंभिक और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: ये सफाई कर्मचारी होंगे पक्के, 60 साल तक सुरक्षित हुई नौकरी... कनाडा और अमेरिका में सिखों की सुरक्षा यकीनी करें सरकारें, एडवोकेट धामी ने जताई चिंता

हरियाणा

भारत की ऐतिहासिक वैश्विक विजय: संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवंबर को घोषित हुआ ‘बाल, प्रारंभिक और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’

06 सितंबर, 2026 07:10 PM

जींद : संयुक्त राष्ट्र महासभा में 5 सितंबर 2026 को हर साल 27 नवंबर को आधिकारिक तौर पर ‘बाल, प्रारंभिक और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ घोषित करने से जुड़ा ऐतिहासिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया है ।

इस अभूतपूर्व सफलता देश के प्रसिद्ध बाल एवं महिला अधिकार कार्यकर्ता, 'सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन' के संस्थापक एवं बाल आज़ादी अभियान के प्रमुख सुनील जागलान ने अपनी ओर से अपार खुशी व्यक्त करते हुए इसे एक ‘सपने के सच होने’ जैसा बताया है। सुनील जागलान ने कहा कि वर्ष 2012 से बाल पंचायतों के माध्यम से बच्चों की स्वतंत्रता और बाल आजादी की आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए यह दिन एक नया ऐतिहासिक सवेरा लेकर आया है।

गौरतलब है कि अफ़्रीकी देशों की प्रथम महिलाओं के विकास संगठन ओएएफएलएडी की अध्यक्ष और सिएरा लियोन की प्रथम महिला डॉ. फातिमा मादा बायो द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव पर दुनिया भर के देशों की मुहर लगना न केवल भारत की बहुत बड़ी कूटनीतिक और सामाजिक जीत है, बल्कि यह देश के 140 करोड़ नागरिकों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और दृढ़ नेतृत्व में भारत ने बाल विवाह जैसी सदियों पुरानी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ जो निर्णायक अभियान शुरू किया था, आज उसने वैश्विक जनांदोलन का रूप ले लिया है। असंभव से दिखने वाले ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने में ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन’ के संस्थापक भुवन ऋभु के अनथक प्रयासों, अटूट जज्बे और दूरदर्शिता ने निर्णायक भूमिका निभाई है।

भुवन ऋभु ने बाल अधिकारों की रक्षा और बच्चों की सुरक्षा के लिए जो पवित्र शपथ ली थी, उसे पूरा करने की दिशा में यह अंतर्राष्ट्रीय मान्यता एक स्वर्णिम तमगे की तरह जुड़ी है। उनके द्वारा देश और दुनिया के हर व्यक्ति में बाल अधिकारों के प्रति चेतना जगाने का जो क्रांतिकारी प्रयास किया गया, उसी की बदौलत आज भारत का यह सफल मॉडल पूरी दुनिया की नीति का आधार बन चुका है।

सुनील जागलान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और भुवन ऋभु जी के अटूट जज्बे ने आज इतिहास रच दिया है। जिस 27 नवंबर को भारत में 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान की मजबूत नींव रखी गई थी, उसी तारीख को आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के माध्यम से पूरी दुनिया ने अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के रूप में स्वीकार कर लिया है।

भुवन ऋभु जी ने न्यूयॉर्क में मौजूद रहकर जिस तरह बच्चों की बेज़ुबान आवाज़ को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बुलंद किया और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्ष्य बने, उसने यह साबित कर दिया है कि भारत केवल नीतियां नहीं बनाता, बल्कि पूरी दुनिया को दिशा भी दिखाता है। हमारी बेटियों और मासूम बेटों को बाल विवाह की बेड़ियों से मुक्त कराने की दिशा में यह हम सभी के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।"

यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस अब दुनिया भर के देशों को अपनी कानूनी कमियों (जैसे प्रथागत छूटों और माता-पिता की सहमति के बहाने होने वाले बाल विवाह) को खत्म करने और सख्त कानून लागू करने के लिए बाध्य करेगा। भारत के इस क्रांतिकारी मॉडल और भुवन ऋभु के विजन ने साबित कर दिया है कि सही दिशा और मजबूत राजनीतिक व सामाजिक इच्छाशक्ति से दुनिया के किसी भी कोने से बाल विवाह को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

बवानी खेड़ा में CM सैनी ने करोड़ों की 7 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हरियाणा

बवानी खेड़ा में CM सैनी ने करोड़ों की 7 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हरियाणा

नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ से गूंजा हरियाणा, CM सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी; राव इंद्रजीत फिर रहे दूर

नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ से गूंजा हरियाणा, CM सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी; राव इंद्रजीत फिर रहे दूर

अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई

अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: ये सफाई कर्मचारी होंगे पक्के, 60 साल तक सुरक्षित हुई नौकरी...

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: ये सफाई कर्मचारी होंगे पक्के, 60 साल तक सुरक्षित हुई नौकरी...

पंचकूला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस, भूपेंद्र यादव बोले- गिद्धों का संरक्षण पूरे इकोसिस्टम के लिए जरूरी

पंचकूला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस, भूपेंद्र यादव बोले- गिद्धों का संरक्षण पूरे इकोसिस्टम के लिए जरूरी

मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता

मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित

बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा

बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा

आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश'

आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश'

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी