Sunday, November 22, 2026
BREAKING
• मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र • वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल • न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि • श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है' • रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो' • शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए' • जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान • केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस • आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा' • उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

सेहत

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

22 नवंबर, 2026 04:15 PM

बच्चों की सेहत को लेकर माता-पिता हमेशा चिंतित रहते हैं। खासकर जब छोटे बच्चे को दस्त (डायरिया) होने लगते हैं तो परिवार के लोग तुरंत उसे रोकने के उपाय तलाशने लगते हैं। बार-बार पतला मल आने से बच्चा कमजोर हो सकता है और उसके शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। छोटे बच्चों में यह स्थिति गंभीर भी हो सकती है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि बच्चे के शरीर में पानी और पोषक तत्वों की कमी न होने दी जाए। इसी को लेकर आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जरूरी जानकारी साझा की है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, बच्चे के बीमार होने पर भी उसके पोषण का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर बच्चा मां का दूध पीता है तो दस्त होने के दौरान भी स्तनपान बंद नहीं करना चाहिए। मां का दूध बच्चे को पोषण देने के साथ-साथ उसके शरीर को जरूरी तरल पदार्थ भी उपलब्ध कराता है, इसलिए बच्चे को थोड़ी-थोड़ी देर में स्तनपान कराते रहें। इसके अलावा बच्चे को उसकी उम्र के अनुसार हल्का और पौष्टिक भोजन देते रहना चाहिए। दस्त के दौरान शरीर से पानी बाहर निकल जाते हैं। इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है, इसलिए बच्चे को ओआरएस का घोल देना फायदेमंद होता है। इसे सही मात्रा में साफ पानी में मिलाकर दें। इसके अलावा उम्र के अनुसार पर्याप्त तरल पदार्थ और भोजन देते रहें।


अगर बच्चे को बार-बार दस्त हो रहे हैं, पेशाब कम आ रहा है, मुंह सूख रहा है, आंखें धंसी हुई दिख रही हैं या बच्चा असामान्य रूप से सुस्त है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। दस्त में खून आने पर भी बिना देरी किए चिकित्सकीय मदद लेना जरूरी है।


आयुर्वेद में दस्त के लिए अनार के छिलके, बेल, जीरा और सोंठ जैसी चीजों का पारंपरिक रूप से इस्तेमाल बताया गया है। हालांकि, छोटे बच्चों और शिशुओं को ऐसे नुस्खे डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं देने चाहिए। खासकर शहद एक साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान