Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
तानिया सचदेव: चेस की 'ग्लैमर गर्ल', 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है? डिजिटल भुगतान में तेज उछाल के बावजूद भारत में चलन में नकदी बढ़ी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर नारियल उत्पादन में भारत सबसे आगे, वैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी 31 प्रतिशत से अधिक ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा' कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

राष्ट्रीय

बंगाल चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों ने पार्टी का जताया आभार, दिलीप घोष बोले- चुनाव जीतने के लिए प्रतिबद्ध

17 मार्च, 2026 11:22 AM

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने इस लिस्ट कई बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी से टिकट मिलने के बाद कई उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया सामने आई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को भाजपा ने खड़गपुर से मैदान में उतारा हैं। टिकट मिलने पर उन्होंने आईएएनएस से कहा कि पार्टी की ओर से नामांकित किए जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में, मैं इस निर्णय का सम्मान करता हूं और चुनाव जीतने के लिए प्रतिबद्ध हूं। डाबग्राम फुलबाड़ी से उम्मीदवार बनाए जाने पर शिखा चटर्जी ने आईएएनएस से कहा कि मुझे पार्टी के लिए काम करने के लिए चुना गया है और मैं अनुशासन का पालन करते हुए आने वाले दिनों में अपना काम जारी रखूंगी। शिखा यहां से मौजूदा विधायक भी है।

कुमारग्राम (अजजा) से प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा विधायक मनोज कुमार ओरांव ने आईएएनएस से कहा कि नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पूरे भाजपा परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझे न केवल एक बार, बल्कि लगातार दो बार उम्मीदवार के रूप में चुना है।

मुर्शिदाबाद से उम्मीदवार बनाए जाने पर गौरी शंकर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी के साथ चुनाव लड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे इससे पहले दो बार भाजपा का टिकट मिला था, और अब विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी बार। मैं सभी कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

सूरी से उम्मीदवार बनाए जाने पर जगन्नाथ चटर्जी ने आईएएनएस कहा कि अपने चुनाव प्रचार के तरीके को लेकर कहा कि इस शहर की हर गली में लोग मुझे जानते हैं। मैं सिर्फ साइकिल चलाता हूं। अगर आपको लगता है कि यह चुनाव प्रचार सफल रहा, तो मैं आप सभी का आभारी हूं।

बता दें कि बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव होंगे। 23 अप्रैल के पहले चरण के चुनाव में 152 सीटों पर मतदान होगा। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 4 मई को चुनाव के नतीजे जारी होंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना