Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

बंगलुरु में क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत, रात सात बजे से खेला जाएगा मुकाबला

17 जनवरी, 2024 12:05 PM

बंगलुरु: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने घर में अफगानिस्तान को टी-20 सीरीज में करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। अब भारतीय टीम के पास सीरीज में क्लीन स्वीप का मौका है। बता दें कि भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को बंगलुरु में खेला जाएगा। यदि भारतीय टीम यह मुकाबला जीतती है, तो वो अफगानिस्तान को सीरीज में क्लीन स्वीप से हराएगी यदि ऐसा होता है, तो भारतीय टीम क्लीन स्वीप की एक अनोखी हैट्रिक पूरी कर लेगी। दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच यह पहली द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली जा रही है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की यह क्लीन स्वीप से जीत बेहद खास होने वाली है।

भारतीय टीम ने इससे पहले किसी टीम के खिलाफ तीन या उससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज का आगाज़ करते हुए सिर्फ दो बार ही क्लीन स्वीप से जीत दर्ज की है। सबसे पहले भारतीय टीम ने जनवरी, 2016 में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। हालांकि इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और दो मैचों की तीन सीरीज खेली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी बार यह उपलब्धि अगस्त 2019 में हासिल की थी। जब वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था। यह सीरीज वेस्टइंडीज और अमरीका की मेजबानी में खेली गई थी। हालांकि भारतीय टीम ने अपने घर में इस तरह (पहली ही सीरीज में) का क्लीन स्वीप अब तक नहीं किया है। यदि तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम अफगानिस्तान को शिकस्त देती है, तो वो किसी टीम के खिलाफ पहली ही सीरीज में अपने घर में पहली बार क्लीन स्वीप करेगी। साथ ही ओवरऑल इस तरह क्लीन स्वीप की यह अनोखी हैट्रिक भी पूरी हो जाएगी।

15 सीरीज से घर में नहीं हारी टीम इंडिया

भारतीय टीम अपने घर में पिछली 15 टी-20 द्विपक्षीय सीरीज में हारी नहीं है। 15वीं सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही है। भारतीय टीम को आखिरी बार फरवरी, 2019 में हार झेलनी पड़ी थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद से यानी जून, 2019 के बाद से भारतीय टीम ने एक भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है।

भारतीय टीम— रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान टीम— इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब-उर-रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन-उल-हक, नूर अहमद,
मोहम्मद सलीम, कैस अहमद और गुलबदीन नायब।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए